छतरपुर की महिला का भोपाल में हुआ सुरक्षित प्रसव

PM Shri Air Ambulance: पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा आपातकाल में नागरिकों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है। आपात स्थिति में समय से उचित चिकित्सकीय सेवा की उपलब्धता से कई जिंदगियों का बचाव किया जा रहा है.
PM Shri Air Ambulance: छतरपुर की महिला के लिए वरदान बनी योजना
PM Shri Air Ambulance: पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा आपातकाल में नागरिकों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है। आपात स्थिति में समय से उचित चिकित्सकीय सेवा की उपलब्धता से कई जिंदगियों का बचाव किया जा रहा है.
PM Shri Air Ambulance: छतरपुर के ग्राम खेरो की रहने वाली गर्भवती महिला रानी पटेरिया को पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सुविधा से आपात स्थिति में उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर जच्चा-बच्चा का जीवन बचाया गया है. रानी पटेरिया को पहले जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती किया गया था. वहां इस महिला की स्थिति हाई रिस्क श्रेणी में थी. डॉक्टर द्वारा सिजेरियन ऑपरेशन किया गया, लेकिन ऑपरेशन के बाद महिला को पोस्ट पार्टम ब्लीडिंग की समस्या उत्पन्न हो गई. स्त्री रोग विशेषज्ञ ने ब्लीडिंग रोकने के लिए आवश्यक उपचार किया. महिला को 4 यूनिट ब्लड का ट्रांसफ्यूजन किया गया और उसे लगातार ऑब्जर्वेशन में रखा गया. लेकिन स्थिति नहीं संभल पा रही थी. ऑब्जर्वेशन के दौरान महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ ने सीएमएचओ डॉक्टर आरपी गुप्ता से विचार-विमर्श किया. जिला अस्पताल की टीम, सिविल सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ और सीएमएचओ द्वारा महिला को हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया गया. चूंकि महिला आयुष्मान कार्ड धारक थी, इसलिए उसे आयुष्मान योजना के अंतर्गत चिरायु हॉस्पिटल, भोपाल में रेफर किया गया.
PM Shri Air Ambulance: ये है पात्रता
पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा से प्रदेश में कहीं भी चिकित्सा आपात स्थिति उत्पन्न होने या चिन्हित विशेष प्रकार की चिकित्सा सुविधा या चिकित्सा विशेषज्ञों की आवश्यकता निर्मित होने पर कठिन भौगोलिक परिस्थिति में प्रदेशए के दूरस्थ अंचलों तक पहुंचकर उन्नत आपातकालीन चिकित्सा द्वारा मरीजों की को स्थिर कर उच्च चिकित्सा केन्द्रों तक एयर लिफ्ट किये जाने की सेवा प्रदाय की जाती है.
सड़क एवं औद्योगिक दुर्घटना अथवा प्राकृतिक आपदा में पीड़ित को राज्य के अंदर एवं बाहर शासकीय अथवा निजी चिकित्सालय में नि:शुल्क परिवहन किया जाता है. आयुष्मान कार्डधारी के उपचार के लिये राज्य के अंदर एवं राज्य के बाहर सभी शासकीय एवं आयुष्मान सम्बद्ध अस्पतालों में उपचार हेतु नि:शुल्क परिवहन की व्यवस्था है. अन्य हितग्राही जो कि आयुष्मान कार्डधारी नहीं हैं, उनके उपचार के लिए राज्य के अंदर स्थित शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क परिवहन जबकि राज्य के बाहर के किसी भी अस्पताल में अनुबंधित दर पर शुल्क के साथ परिवहन सेवा उपलब्ध है.
Read More: https://www.youtube.com/watch?v=d9S7No27YLE
