
बोले- कुछ नेता हमारे पर्व-परंपरा को गाली देते हैं
PM Narendra Modi Bageshwar Dham:- पीएम नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम में बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का डिजिटल शिलान्यास किया। धीरेंद्र शास्त्री ने पीएम नरेंद्र मोदी को बालाजी का विग्रह भेंट किया। उन्होंने सनातन धर्म पर लिखी किताब और स्मृति चिह्न भी भेंट किया।
Read More:- Shani remedies : शनि की नजर से बचना है तो जरूर करें ये 5 उपाय
बुंदेलखंडी से की भाषण की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम में भाषण की शुरुआत बुंदेलखंडी में की। उन्होंने कहा- भैया बोलो, बागेश्वर धाम की जय, जय जटाशंकर धाम की। अपुन औरण खों मोरी तरफ से दोई हाथ जोड़के राम-राम जू…साथियों, आज कल देखते हैं कि नेताओं का एक दल ऐसा है, जो धर्म का मखौल उड़ाता है। हिंदू आस्था से नफरत करने वाले ये लोग सदियों से किसी न किसी भेष में रहते रहे हैं। ये हमारी मान्यताओं, संस्कृति और मंदिरों पर हमला करते रहते हैं। ये हमारे पर्व और परंपराओं को गाली देते रहते हैं।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
PM Narendra Modi Bageshwar Dham:- पं,धीरेंद्र शास्त्री ने की पीएम की तारीफ
इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री ने कहा…
पीएम 60 दिन में दूसरी बार बुंदेलखंड के लिए प्यार बरसाने आए हैं।
अमेरिका में पीएम ट्रम्प भी कहते हैं…
द ग्रेट पीएम ऑफ इंडिया।
ऐसे प्रधानमंत्री मिलना मुश्किल है,
जो दल से नहीं दिल से देश की सेवा करते हैं।
उन्होंने 500 साल की सनातन की लड़ाई को जीतकर बता दिया।
भव्य मंदिर में रामलला को बैठा दिया। उन्होंने कहा..
विश्वामित्र का भारत आज विश्व मित्र का रोल निभा रहा है।
प्रधानमंत्री ने अपने विजन और मिशन से चांद पर तिरंगा फहरा दिया है।
