भारत का स्पोर्टिंग फ्यूचर प्रतिभावान पीढ़ी के हाथ में-पीएम

PM Modi’s Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 119वें एपिसोड में स्पेस सेक्टर और नारी शक्ति का जिक्र किया। इसके साथ ही, उन्होंने खेलो इंडिया पर भी चर्चा की।पीएम ने मध्य प्रदेश के युवा एथलीट देव मीणा की उपलब्धियों की सराहना की।
पीएम ने की मन की बात
19 वर्षीय देव ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से यह साबित कर दिया कि भारत का खेल भविष्य अत्यंत उज्ज्वल और संभावनाओं से भरपूर है। देव मीणा जैसे युवा खिलाड़ी देश को नई उम्मीदें दे रहे हैं और खेलों में उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके अलावा, पीएम ने राष्ट्रीय खेलों में बने अन्य नए रिकॉर्ड का भी जिक्र किया, जिनमें हिमाचल प्रदेश के सावन और महाराष्ट्र के किरण मात्रे जैसे खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया।
नेशनल गेम्स में देव मीणा ने बनाया था रिकॉर्ड
PM Modi’s Mann Ki Baat:- मध्य प्रदेश के खातेगांव तहसील के छोटे से गांव सिल्फोड़खेड़ा के 19 साल के देव मीणा ने 13 दिन पहले ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्होंने 5.32 मीटर की छलांग लगाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया.इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के सुब्रमणि शिवा (5.31 मीटर, नेशनल गेम्स 2022) के नाम था। मध्य प्रदेश को अब तक कुल 58 पदक मिल चुके हैं।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
पीएम बोले- बहुत से खिलाड़ी ‘खेलो-इंडिया’ की देन
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा…
हमारे बहुत से खिलाड़ी ‘खेलो-इंडिया’ अभियान की देन हैं।
हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल,
महाराष्ट्र के किरण मात्रे,
तेजस शिरसे या आंध्र प्रदेश की ज्योति याराजी,
सबने देश को नई उम्मीदें दी हैं।
उत्तर प्रदेश के जैवलिन थ्रेाअर सचिन यादव
और हरियाणा की हाई जंपर पूजा और कर्नाटक की स्विमर धिनिधि देसिन्धु ने देशवासियों का दिल जीता।
इस बार के राष्ट्रीय खेलों में टीनएज चैंपियंस,
उनका नंबर, हैरान करने वाला है।
