Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • PM Modi Will Visit Chhattisgarh: राज्य स्थापना दिवस पर PM मोदी छत्तीसगढ़ आएंगे
  • छत्तीसगढ़

PM Modi Will Visit Chhattisgarh: राज्य स्थापना दिवस पर PM मोदी छत्तीसगढ़ आएंगे

Narendra Singh September 11, 2025

नया विधानसभा परिसर और कमिश्नरेट सिस्टम होंगे लॉन्च

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती वर्ष का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर आएंगे। मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्य सरकार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। सीएम साय ने कहा कि, यह छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा, जब राज्य को नए विकास कार्यों की सौगातें मिलेंगी।

पीएम नए विधानसभा परिसर का करेंगे शिलान्यास!

खबर है कि राज्योत्सव के दौरान पीएम मोदी नवा रायपुर में बनने वाले नए विधानसभा परिसर का शिलान्यास करेंगे। यह परिसर आधुनिक तकनीक और छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक के साथ तैयार किया गया है। राज्य की पहचान से जुड़ा यह भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए धरोहर साबित होगा।

कमिश्नरेट सिस्टम होगा लॉन्च

इसके साथ ही रायपुर में कमिश्नरेट कार्यालय का उद्घाटन पीएम करेंगे। प्रदेश प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परियोजनाओं की सौगात देंगे। जिनमें सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल कनेक्टिविटी से जुड़ी योजनाएं शामिल होंगी। राज्य सरकार ने कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

नया विधानसभा की खासियत

छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन से एक रोचक तथ्य जुड़ा है। नए भवन का भूमि पूजन कांग्रेस सरकार में और निर्माण पूरा होने का काम बीजेपी सरकार में हुआ है। 28 अगस्त 2020 को कांग्रेस सरकार के दौरान नई विधानसभा भवन की आधारशिला रखी गई थी। इस अवसर पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। उस समय प्रदेश की पहली सांसद मिनी माता के नाम पर भवन का नामकरण करने का निर्णय लिया गया था। वहीं, 2023 में भाजपा की सरकार आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। लगभग पांच साल बाद विधानसभा भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

ऐसा होगा कमिश्नर सिस्टम

रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने की दिशा में डीजीपी अरुण देव गौतम ने 7 आईपीएस अधिकारियों की टीम गठित की है। इसमें एडीजी प्रदीप गुप्ता को ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह टीम प्रारूप तैयार कर डीजीपी को सौंपेगी।एडीजी प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में नारकोटिक्स आईजी अजय यादव, रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा, आईजी ध्रुव गुप्ता, डीआईजी अभिषेक मीणा, डीआईजी संतोष सिंह और एसपी प्रभात कुमार सदस्य बनाए गए हैं। सभी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अन्य राज्यों के कार्यप्रणाली का भी अध्ययन कर छत्तीसगढ़ के लिए बेहतर मॉडल तैयार करेंगे।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CRPF ने उठाए गंभीर सवाल: Z+ सिक्योरिटी को भी दरकिनार कर देते हैं राहुल?
Next: Sonakshi Zaheer Video Viral: सोनाक्षी ने पति संग रिक्रिएट किया “दबंग” का मजेदार सीन, वीडियो हो रहा वायरल..

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.