Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • फाइनेंस
  • PM मोदी का दावा: ‘दुनिया कहेगी मेड इन इंडिया, ट्रस्टेड बाय द वर्ल्ड’ 7.8% GDP ग्रोथ  
  • देश-विदेश
  • फाइनेंस

PM मोदी का दावा: ‘दुनिया कहेगी मेड इन इंडिया, ट्रस्टेड बाय द वर्ल्ड’ 7.8% GDP ग्रोथ  

Shital Sharma September 2, 2025

सेमीकॉन इंडिया 2025 : विक्रम 32 बिट प्रोसेसर हुआ लॉन्च

pm modi semicon india 2025 gdp growth  vikram 32 bit processor isro made in india

  7.8% GDP ग्रोथ के बीच सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन करते हुए कहा कि “दुनिया भारत पर भरोसा करती है” और “भारत अब बैकएंड से निकलकर एक फुल स्केल सेमीकंडक्टर राष्ट्र” बनने की राह पर है। उन्होंने कहा, “एक दिन दुनिया कहेगी मेड इन इंडिया, ट्रस्टेड बाय द वर्ल्ड।”

7.8% GDP ग्रोथ: दुनिया भर की आर्थिक चिंताओं के बावजूद भारत की ताकत

PM मोदी ने कहा: “दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं में चिंताएं हैं, लेकिन भारत ने 7.8% की GDP ग्रोथ हासिल की है। यह वृद्धि मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस, कृषि, और निर्माण हर सेक्टर में दिखाई दे रही है।”

उन्होंने सेमीकंडक्टर को “डिजिटल डायमंड” बताया और कहा कि “21वीं सदी की शक्ति एक छोटी सी चिप में सिमट गई है।”

विक्रम 32 बिट प्रोसेसर: ISRO की उपलब्धि

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने PM मोदी को विक्रम 32 बिट प्रोसेसर और 4 प्रोजेक्ट्स के टेस्ट चिप्स भेंट किए। यह ISRO सेमीकंडक्टर लैब द्वारा विकसित पहला 32 बिट माइक्रो प्रोसेसर है, जो लॉन्च व्हीकल्स के लिए तैयार किया गया है। वैष्णव ने कहा:

दुनिया भारत की ओर भरोसे से देख रही है। PM मोदी ने कहा था जब मुश्किलें आएं, तो भारत पर दांव लगा सकते हैं।

सेमीकॉन इंडिया 2025: तीन दिनों तक चलेगी कॉन्फ्रेंस

इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में 48 देशों की 350 कंपनियां, 2500 प्रतिनिधि, और 50 ग्लोबल लीडर्स शामिल होंगे। 3 सितंबर को PM मोदी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के CEO के साथ राउंड टेबल में हिस्सा लेंगे।

सेमीकॉन इंडिया का यह चौथा संस्करण है, जो बेंगलुरु, गांधीनगर, और ग्रेटर नोएडा के बाद दिल्ली में हो रहा है।

जापान दौरे का जिक्र: सेमीकंडक्टर और AI पर सहयोग

PM मोदी ने जापान दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि भारत और जापान ने सेमीकंडक्टर और AI क्षेत्र में 21 समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने टोक्यो इलेक्ट्रॉन के सेमीकंडक्टर प्लांट का दौरा किया था।

pm modi semicon india 2025 gdp growth  vikram 32 bit processor isro made in india

भारत की सेमीकंडक्टर क्रांति

PM मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2025 को “भारत की सेमीकंडक्टर क्रांति” का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि “डिजाइन इन इंडिया और मेड इन इंडिया” ही भविष्य की पहचान होगी।

Read More :- मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट बातचीत: सीमा पर शांति, ड्रैगन-हाथी की दोस्ती!

Watch Now :- साल में एक बार खुलता है राधा रानी का मंदिर

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: कबूलनामे से दहला हाई-प्रोफाइल ड्रग नेटवर्क,नव्या मलिक ने खोली रसूखदारों की पोल
Next: पंजाबः AAP विधायक की फिल्मी स्टाइल में फरार, रेप केस में गिरफ्तारी!

Related Stories

Varanasi Tree Planting Record
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे

himani Shrotiya March 2, 2026
Afghanistan Pak Airbase Attack
  • Top Story
  • देश-विदेश

अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला – 400 अफगान लड़ाके मारे

himani Shrotiya March 2, 2026
Actress On Ali Khamenei Death
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!

Hema Gupta March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किया स्मरण

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे
  • पंजाब CM मान ने भाजपा को बताया ‘तानाशाही शासन’, बोले, “2027 में 100 सीटों का है लक्ष्य”
  • IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच
  • गंगापुर में 3 बच्चों के मिले शव, मां लापता
  • अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला – 400 अफगान लड़ाके मारे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.