Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • PM modi को ओमान का सर्वोच्च सम्मान: ट्रेड एग्रीमेंट से भारत-ओमान रिश्तों को नई रफ्तार
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM modi को ओमान का सर्वोच्च सम्मान: ट्रेड एग्रीमेंट से भारत-ओमान रिश्तों को नई रफ्तार

Shital Sharma December 18, 2025

मस्कट। भारत और ओमान के रिश्तों में गुरुवार का दिन खास बन गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ प्रदान किया गया। ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने खुद यह सम्मान देकर भारत-ओमान की गहरी दोस्ती को नई ऊंचाई दी ।

सुल्तान हैथम ने किया PM modi को सम्मानित

सम्मान समारोह से पहले प्रधानमंत्री मोदी और सुल्तान हैथम के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक में दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने पर सहमति बनी। इसके बाद पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ ओमान से नवाजा गया, जिसे ओमान के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में गिना जाता है।

भारत-ओमान के बीच ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन

इस दौरे का सबसे अहम पहलू रहा व्यापार समझौता (CEPA)। भारत और ओमान ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए इस समझौते से भारत के कई अहम क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है

  • टेक्सटाइल
  • फुटवियर
  • ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स
  • जेम्स एंड ज्वैलरी
  • रिन्युएबल एनर्जी

इस समझौते को लेकर बातचीत नवंबर 2023 में शुरू हुई थी, जो अब ठोस नतीजे तक पहुंच गई है.

PM Modi बोले- आने वाले दशकों की दिशा तय करेगा CEPA

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ओमान के बीच होने वाला यह समझौता सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाले कई दशकों तक दोनों देशों के रिश्तों की दिशा तय करेगा। उन्होंने इसे भारत-ओमान के साझा भविष्य का खाका बताया, जो निवेश, रोजगार और नई साझेदारियों को बढ़ावा देगा।  मस्कट में आयोजित भारत-ओमान बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दोनों देशों के मजबूत आर्थिक रिश्तों की सराहना की। उन्होंने स्टार्टअप्स और उद्योगपतियों से अपील की कि वे भारत में निवेश करें, नए प्रयोग करें और भारत-ओमान के साथ मिलकर आगे बढ़ें।

प्रवासी भारतीयों से बोले- दोस्ती कभी नहीं बदलेगी

पीएम मोदी ने मस्कट में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित किया । उन्होंने कहा कि चाहे मौसम कितने भी बदल जाएं, भारत और ओमान की दोस्ती नहीं बदलेगी. उन्होंने प्रवासी भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि वे जहां भी जाते हैं, वहां भारत की संस्कृति, विविधता और मूल्यों का सम्मान बढ़ाते हैं।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: अदरक कैसे स्टोर करें ? खराब हो रहा है घर में रखा अदरक, अपनाएं ये उपाय महीनों तक नहीं होगा खराब!
Next: Ministers will be relieved from Mohan cabinet: मोहन कैबिनेट से मंत्रियों की होगी छुट्टी. 2 साल के कामकाज की हुई जांच

Related Stories

PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.