Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • प्रधानमंत्री मोदी की बेगूसराय और समस्तीपुर में चुनावी सभाएं: मंच पर नहीं थी लाइट, PM ने जलवाई मोबाइल लाइट
  • Top Story
  • देश-विदेश

प्रधानमंत्री मोदी की बेगूसराय और समस्तीपुर में चुनावी सभाएं: मंच पर नहीं थी लाइट, PM ने जलवाई मोबाइल लाइट

himani Shrotiya October 24, 2025

PM Modi election rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 24 अक्टूबर को बिहार में बेगूसराय और समस्तीपुर में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाएँ कीं। इन सभाओं में प्रधानमंत्री ने चुनावी मुद्दों पर जनता को संबोधित करते हुए, महागठबंधन और NDA की तुलना की और युवाओं तथा आम जनता के लिए सरकार की उपलब्धियाँ साझा की।

PM ने जलवाई मोबाइल लाइट

सभाओं के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने को कहा और पूछा,

इतनी रोशनी में भी क्या आपको लालटेन की जरूरत है? उन्होंने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस के शासन में मोबाइल बहुत महंगा था और उसे विदेश से मंगवाना पड़ता था। उस समय भारत में केवल 2 मोबाइल फोन बनाने वाली फैक्ट्रियां थीं।

उन्होंने बताया कि आज NDA सरकार के दौरान 200 से अधिक मोबाइल फोन फैक्ट्रियां देश में काम कर रही हैं। इसके साथ ही डेटा की कीमतों में कमी आई है, जिससे युवाओं को कंटेंट क्रिएशन और डिजिटल मार्केट का नया अवसर मिला है। प्रधानमंत्री ने कहा, “आज बिहार में ये मोबाइल, ये प्रकाश हर कोई देख रहा है।”

PM Modi election rally: छठ व्रतियों को सूप बांटे

बेगूसराय में प्रधानमंत्री ने मंच पर छठ व्रतियों को सूप बांटे और भोजपुरी लोकसंगीत की मशहूर गायिका शारदा सिन्हा को याद किया।
मंच पर लाइट न होने के कारण केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने माइक लेकर कहा कि, “लाइट वाले स्टेज पर जल्दी लाइट दो।”

पीएम ने जलवाई मोबाइल की लाइट
पीएम ने जलवाई मोबाइल की लाइट

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जब से चुनाव की घोषणा हुई है, उन्होंने देखा है कि एनडीए में चिराग पासवान, कुशवाहा जी और नीतीश कुमार जैसे समझदार नेता हैं, जबकि महागठबंधन में केवल लाठियां भांजने वाले नेता हैं। उन्होंने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि इसमें “अटक, लटक, झटक और पटक दल हैं।”

जंगलराज नहीं, नई रफ्तार

समस्तीपुर में पीएम मोदी ने जंगलराज का जिक्र 17 बार किया और जनता को याद दिलाया कि महागठबंधन की सरकार में कानून व्यवस्था, विकास और रोजगार पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, “अब बिहार नई रफ्तार से चलेगा, फिर आएगी NDA सरकार।”

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में यह भी बताया कि समस्तीपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों पर 7 उम्मीदवार JDU से, 2 BJP से और 1 LJP से हैं, और इन उम्मीदवारों के समर्थन में जनता से मतदान करने की अपील की।

डिजिटल इंडिया का सन्देश

PM Modi election rally: प्रधानमंत्री मोदी ने अपने चुनावी भाषण में डिजिटल इंडिया और रोजगार पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट की सुविधा के कारण युवा अब कंटेंट क्रिएशन, ऑनलाइन व्यवसाय और नई डिजिटल मार्केट में सक्रिय हैं। यह युवाओं के लिए नए अवसर और बिहार के विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।

उनकी इस बात से यह साफ है कि एनडीए का फोकस अब तकनीकी विकास, रोजगार और कानून व्यवस्था पर है, जबकि महागठबंधन पर केवल आलोचना का ही जोर है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Benefits of Bael Leaf Tea: रोजाना पिएं बेलपत्र की चाय? मिलेंगे अद्भुद फायदे!
Next: Bhopal news:आंख फोड़ू कार्बाइड गन के खिलाफ कार्रवाई जारी… 15 लोगों की सर्जरी की जा चुकी

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.