Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Mann Ki Baat : मन की बात दंतेवाड़ा का किया जिक्र
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश

Mann Ki Baat : मन की बात दंतेवाड़ा का किया जिक्र

Narendra Singh May 25, 2025

PM Modi mentioned Dantewada in Mann ki Baat : पीएम बोले-वहां शिक्षा का लहरा रहा परचम

PM Modi mentioned Dantewada in Mann ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 122वीं एपिसोड में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का जिक्र किया. पीएम ने कहा कि माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, खेल और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार विकास की नई इबारत लिख रहा है.

मन की बात में दंतेवाड़ा

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 122वीं एपिसोड में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का जिक्र किया. पीएम ने कहा कि माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास का बदलाव आज हमें गर्व से भर रहा है. दंतेवाड़ा जिले के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम इस बदलाव की जीती-जागती मिसाल हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ की 122वीं कड़ी में देशवासियों से माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा और विकास की बुनियादी जरूरतों के विस्तार के बारे में बात की. उन्होंने छत्तीसगढ़ के बस्तर ओलंपिक और दंतेवाड़ा जिले का जिक्र किया.

10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम बदलाव की जीती-जागती मिसाल- PM

पीएम मोदी ने कहा कि दंतेवाड़ा जिले के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम इस बदलाव की जीती-जागती मिसाल हैं. 10वीं में 95 प्रतिशत परिणाम के साथ दंतेवाड़ा ने पूरे छत्तीसगढ़ में पहला स्थान हासिल किया, जबकि 12वीं में यह जिला छठे स्थान पर रहा. यह वही दंतेवाड़ा है, जहां कभी माओवादी अपने चरम पर था. आज वहां शिक्षा का परचम लहरा रहा है. ये कहानियां बताती हैं कि साहस, दृढ़ निश्चय और सामूहिक प्रयासों से कितना कुछ हासिल किया जा सकता है. माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, खेल और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार विकास की नई इबारत लिख रहा है.

नक्सल क्षेत्र में बने साइंस लैब

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर ओलंपिक और माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में बने साइंस लैब का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इन इलाकों के बच्चे न केवल खेलों में कमाल कर रहे हैं, बल्कि विज्ञान के प्रति भी उनका जुनून प्रेरणादायक है.

गढ़चिरौली जिले के काटेझरी गांव का भी जिक्र

पीएम ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के काटेझरी गांव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कैसे जब गढ़चिरौली जिले के काटेझरी गांव में पहली बार एक बस पहुंची और इस ऐतिहासिक पल का इंतजार गांववासियों को वर्षों से था. बस के आगमन पर लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया. पक्की सड़क होने के बावजूद, माओवादी हिंसा के कारण पहले कभी बस सेवा शुरू नहीं हो पाई थी. अब स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है और बुनियादी सुविधाएं इन क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं. गांववासियों का कहना है कि नए परिवर्तनों से उनका जीवन आसान हो जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि यह बदलाव न केवल काटेझरी, बल्कि आसपास के पूरे क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है.

Read More :- केरल पहुंचा मानसून : भारी बारिश, बोट पलटने से मौत, लाखों लोग प्रभावित, 2 लोग लापता!

Watch Now:-  ई-रिक्शा पर बड़ा फैसला! : राजधानी भोपाल में ई-रिक्शा पर लगेंगे ब्रेक, जानिए वजह…

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: DWARKA NEWS: द्वारका जिले में 11 लाख रुपये की विदेशी शराब नष्ट
Next: Chhattisgarh Investment : छत्तीसगढ़ में बप्पर निवेश…

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.