Kota Airport PM: राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में कोटा–बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना की शुरुआत हो गई है। कोटा में आयोजित कार्यक्रम में एयरपोर्ट का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से, और जनता को संबोधित किया।

कोटा–बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष और कोटा–बूंदी सांसद ओम बिरला और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू भी मौजूद रहे। नेताओं ने इस परियोजना को हाड़ौती क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। एयरपोर्ट बनने से क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे।
Kota Airport PM: वादा किया पूरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोटा में एयरपोर्ट बनना हाड़ौती क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि नवंबर 2020 में उन्होंने कोटा की जनता से एयरपोर्ट बनाने का वादा किया था। अब उस वादे को पूरा करने की दिशा में कदम उठाया गया है और जल्द ही एयरपोर्ट का निर्माण शुरू होगा। PM ने कहा कि एयरपोर्ट बनने के बाद कोटा और आसपास के जिलों के लोगों को हवाई यात्रा के लिए जयपुर या जोधपुर नहीं जाना पड़ेगा। इससे यात्रा आसान होगी और वक्त की भी बचत होगी।
कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का भव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह#KotaBundiKiNayiUdan pic.twitter.com/113kNIO54l
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) March 7, 2026
युवाओं को मिलेगा रोजगार
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोटा ऊर्जा उत्पादन का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां उद्योगों की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलने से नए उद्योग स्थापित होंगे और व्यापार को नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एयरपोर्ट बनने के बाद मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व और रामगढ़ अभयारण्य जैसे प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इससे रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
‘उत्पाती छात्र को संभालते है बिरला’
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सराहना करते हुए कहा कि वे जितने अच्छे सांसद हैं उतने ही बेहतरीन लोकसभा अध्यक्ष भी हैं। वे संसद में सभी दलों को साथ लेकर चलने का कोशिश करते हैं। PM मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा, कभी-कभी कुछ बड़े घरानों के अहंकारी और उत्पाती छात्र सदन में आ जाते हैं, तो भी वे सदन के मुखिया की तरह सबको संभालते हैं। स्पीकर किसी को अपमानित नहीं करते और सबके कड़वे बोल भी धैर्य से झेल लेते हैं।

नहीं हुआ पेपर लीक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वो करते हैं और जो करते हैं, वहीं कहते हैं। कोटा में आये थे तो एयरपोर्ट बनाने का वादा किया था, और आज यहां नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनने जा रहा हैं। मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्य में जलप्रदाय परियोजनाओं की दिशा में किये जा रहे कार्य भी गिनाए। CM भजनलाल ने समारोह के दौरान प्रदेश सरकार की भी उपब्धियां गिनाई। कहा – हमने 2 साल में बनाई 8261 मेगावाट बिजली और 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली दे रहे है। 2 साल में एक भी पेपर लीक नहीं होने दिया।

