
प्रधानमंत्री ने किया PMO का उद्घाटन
इसमें अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय काम करेंगे। उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नए कॉम्प्लेक्स में लगी ‘सेवा तीर्थ’ की पट्टिका का अनावरण किया। कार्यालय की दीवार पर देवनागरी लिपि में ‘सेवा तीर्थ’ लिखा है। इसके नीचे ‘नागरिक देवो भव’ का मंत्र भी लिखा गया।
ब्रिटिश शासकों के प्रतीक
PM सेवा तीर्थ से एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, वे पुराने PM ऑफिस में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक भी करेंगे। यह बैठक शाम 4 बजे होगी। प्रधानमंत्री मोदी का ऑफिस 1947 से साउथ ब्लॉक में रहा है। ये इमारत 78 सालों से देश की सत्ता का केंद्र रही है। लेकिन जब से मोदी सरकार बनी तब से ब्रिटिश शासकों के प्रतीकों से दूर जाने के लिए लगातार कदम उठाए हैं।
अहम फैसलों की फाइलों पर साइन
उद्घाटन के बाद PM मोदी ने नए ऑफिस में भगवान गणेश की प्रतिमा पर माला चढ़ाई। प्रधानमंत्री मोदी ने नए PMO कॉम्प्लेक्स ‘सेवा तीर्थ’ में महिलाओं, युवाओं और कमजोर वर्गों से जुड़े अहम फैसलों की फाइलों पर साइन किए। सरकार के मुताबिक, इन फैसलों का उद्देश्य इन वर्गों को सीधा लाभ पहुंचाना है।

इन फैसलों पर साइन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM राहत योजना से जुड़ी फाइलों पर भी साइन किए। इस पहल के तहत, एक्सीडेंड पीड़ितों को ₹1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलेगा, जिससे उनके ट्रीटमेंट में देरी न हो। साथ ही लखपति दीदी योजना का लक्ष्य दोगुना कर 3 करोड़ से 6 करोड़ करने का निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि अवसंरचना कोष के आवंटन को 1 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपये करने की मंजूरी दी। PM ने 10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को मंजूरी दी है।
PMO में क्या खास?
सेवा तीर्थ कॉम्पलेक्स में कुल 3 इमारतें हैं-
1.सेवा तीर्थ-1
2. सेवा तीर्थ-2
3. सेवा तीर्थ-3
सेवा तीर्थ-1 में PMO है। सेवा तीर्थ-2 में कैबिनेट सचिवालय और सेवा तीर्थ-3 में NSCS और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का ऑफिस स्थित है। ये सभी ऑफिस पहले अलग-अलग जगहों पर मौजूद थे। PM मोदी आज कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन भी करने वाले हैं। यहां मंत्रालयों के नए ऑफिस होंगे। पहले नॉर्थ ब्लॉक मंत्रालयों के ऑफिस होंगे।

PM Modi inaugurates new PMO: करोड़ों में बना PMO
बता दे कि, पहले इसका नाम पहले ‘एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव’ रखा गया था, लेकिन 2 दिसंबर 2025 को इसका नाम बदलकर सेवा तीर्थ कर दिया गया। सेवा तीर्थ करीब 2.26 लाख वर्ग फीट में बना है। इसका निर्माण एल एंड टी कंपनी ने ₹1189 करोड़ में किया। नए PMO के पास ही PM का नया आवास भी बन रहा है। इसके तैयार होने के बाद PM मोदी 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित मौजूदा आवास से नए आवास में शिफ्ट हो जाएंगे। हालांकि, अभी इसकी डेट सामने नहीं आई है।
