
पहला एक्स्ट्राडोज्ड पुल
यह ब्रिज गुवाहाटी को नॉर्थ गुवाहाटी से जोड़ता है और पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्स्ट्राडोज्ड पुल है। यह 6-लेन का आधुनिक पुल करीब 3,030 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया। इसके बनने से गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी के बीच यात्रा का समय घटकर सिर्फ 7 मिनट रह जाएगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Bhaskar Varma Setu Inauguration: इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी
प्रधानमंत्री पहले चाबुआ एयरफील्ड पहुंचे। इसके बाद वे वायुसेना के C-130 एयरक्राफ्ट से डिब्रूगढ़ पहुंचे। प्लेन ने यहां मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर लैंडिंग की। पीएम मोदी ने इसके बाद ब्रह्मपुत्र नदी पर बने भास्कर वर्मा सेतु और IIM गुवाहाटी के टेंपरेरी कैंपस का उद्घाटन किया। पीएम का प्लेन आज सुबह करीब 10 बजे मोरन बाइपास पर बनी ELF पर उतरा। यह एयरस्ट्रिप सैन्य रणनीति के लिए बेहद अहम है। यह इलाका चाइना बॉर्डर से करीब 300km दूर ही है।

16 लड़ाकू विमान एरियल शो
मोरन हाईवे पर PM की मौजूदगी में राफेल, सुखोई समेत 16 लड़ाकू विमान एरियल शो किया। इस दौरान विमान हाईवे से ही लैंडिंग और टेकऑफ करके दिखाया। डेमो 30 मिनट तक चला।
पीएम का यह पिछले 3 महीने में तीसरा असम दौरा है। बता दे कि, असम में इसी साल विधानसभा चुनाव है।असम में 2016 से लगातार 2 बार NDA की सरकार बनी है। इससे पहले 2001–2016 तक कांग्रेस की सरकार थी।
