पीएम मोदी ने फ्रांस को पिनाका रॉकेट सिस्टम की पेशकश की
PM Modi: पीएम मोदी फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद बुधवार को अमेरिका के लिए रवाना हो गए। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों उन्हें विदा करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। मोदी ने पहले दिन मंगलवार मैक्रों के साथ एआई शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की। इसके बाद दोनों नेता रात 10:30 बजे इंडिया-फ्रांस सीईओ फोरम में शामिल हुए। इसके बाद दोनों विमान से मार्सिले के लिए रवाना हो गए।
मोदी और मैक्रों बुधवार तड़के ढाई बजे मार्सिले पहुंचे। बुधवार दोपहर 2 बजे, मोदी, मैक्रॉन के साथ, विश्व युद्ध के दौरान अपनी जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मजरगस युद्ध कब्रिस्तान पहुंचे। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे दोनों ने वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। इसके बाद मोदी और मैक्रों ने इंटरनेशनल थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर (आईटीईआर) परियोजना का दौरा किया। बुधवार शाम 7 बजे मोदी ने फ्रांस को अलविदा कह दिया। मैक्रों खुद उन्हें विदा करने एयरपोर्ट पहुंचे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने फ्रांस को स्वदेशी पिनाका मल्टी लॉन्च आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम की पेशकश की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फ्रांस द्वारा भारत का पिनाका रॉकेट लॉन्चर खरीदे जाने से दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध मजबूत होंगे।
44 सेकंड में 12 रॉकेट दाग सकता है पिनाका
मोदी ने फ्रांसीसी सेना को भारत आने का न्योता दिया मोदी ने फ्रांसीसी सेना को पिनाका की क्षमताओं का बारीकी से परीक्षण करने के लिए आमंत्रित किया है। मोदी ने कहा कि फ्रांस के साथ पिनाका रॉकेट मिसाइल प्रणाली सौदा दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों में एक ‘मील का पत्थर’ साबित होगा।
Read More:-Mp cm ghoshna: एमपी के मुखिया ने किया बड़ा ऐलान, अंगदान और देहदान करने वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान
यह व्यवस्था पूरी तरह से देश में ही बनाई गई है। यह सिस्टम महज 44 सेकंड में 12 रॉकेट दाग सकता है, यानी हर 4 सेकंड में एक रॉकेट। भारत पहले से ही पिनाका को आर्मेनिया को निर्यात कर रहा है, जबकि कुछ आसियान और अफ्रीकी देशों ने भी इसे हासिल करने में रुचि दिखाई है।
पिनाक रॉकेट लांचर प्रणाली का नाम भगवान शिव के धनुष ‘पिनाक’ के नाम पर रखा गया है। इसे DRDO के पुणे स्थित आयुध अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (ARDE) द्वारा विकसित किया गया है।

स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को याद किया
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ फ्रांस के दूसरे सबसे बड़े शहर मार्सिले पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत की आजादी में इस शहर का विशेष महत्व है।
Watch Now:- Bhopal,दिल्ली चुनाव का रिजल्टम.प्र. के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा का बयान
सावरकर को नासिक षड्यंत्र मामले के तहत 1910 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें जहाज से भारत लाया जा रहा था। जब उनका जहाज मार्सिले पहुंचा, तो वे समुद्र में कूद गए और तैरकर किनारे पर आ गए। ब्रिटिश पुलिस ने उन्हें मार्सिले में फिर से गिरफ्तार कर लिया। फ्रांस सरकार ने अपनी धरती पर सावरकर की गिरफ्तारी का विरोध किया और इस मामले को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में ले जाया गया।
