
HPV वैक्सीनेशन अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। अभियान की शुरुआत में मनीषा रावत, भूमिका, पूर्वी अग्रवाल, चंचल, चिड़िया मेघवंशी को वैक्सीनेशन लगाई गई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सभी लड़कियों से वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली। साथ ही पूछा कि टीका क्यों लगाया जाता है? प्रधानमंत्री मोदी ने छात्राओं से एग्जाम के बारे में बात की। प्रधानमंत्री ने युवाओं को सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर भी दिए।

‘कांग्रेस को माफ नहीं करेगा देश’
जनसभा में PM मोदी ने कहा- कांग्रेस को कुकर्मों के लिए देश कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस लगातार हार रही है और गुस्से में इसका बदला लेने के लिए भारत को बदनाम कर रही है। कभी कांग्रेस INC यानी इंडियन नेशनल कांग्रेस थी। अब INC नहीं है। आज वो MMC बन गई है, यानी मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस। PM ने कहा – हाल ही में दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ। इसमें कई देशों के PM-राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री आए। दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों के लीडर एक छत के नीचे आए। कांग्रेस ने दुनिया भर के मेहमानों के सामने देश को बदनाम करने की कोशिश की, और देश को बेइज्जत किया।
कांग्रेस पूरे देश में लगातार हार रही है और गुस्से में वो इसका बदला भारत को बदनाम करके ले रही है। Global AI Summit में विदेशी मेहमानों के सामने भारत को शर्मसार करने का उसका प्रयास भी यही बताता है। pic.twitter.com/VG5JhINPnl
— Narendra Modi (@narendramodi) February 28, 2026
नदियों को जोड़ने का अभियान
PM मोदी ने कहा- नदियों को जोड़ने का अभियान शुरू किया गया है। इसका ज्यादा फायदा राजस्थान को मिलना तय है। संशोधित पार्वती-काली सिंध-चंबल लिंक परियोजना हो, यमुना राजस्थान लिंक प्रोजेक्ट, डबल इंजन सरकार ऐसी अनेक सिंचाई परियोजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने का काम कर रही है। आज भी झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी के लिए पानी की अनेक परियोजनाओं के लिए काम शुरू किया है। हमारी कोशिश है राजस्थान में भूजल का स्तर में सुधार हो।
डबल इंजन सरकार के प्रयासों से राजस्थान के हमारे किसान भाई-बहनों को सिंचाई परियोजनाओं का बहुत लाभ हो रहा है। इससे कांग्रेस के कुशासन और भाजपा के सुशासन का फर्क साफ नजर आता है। pic.twitter.com/I121HrqFcb
— Narendra Modi (@narendramodi) February 28, 2026
PM Modi Ajmer: 17 हजार करोड़ की सौगात
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी ने दिसंबर 2024, मई 2025, सितंबर 2025 में राजस्थान को 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी थी। आज भी राज्य को 17 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। साथ ही बेटियों को सवाईकल कैंसर से बचाव विकसित भारत की दिशा में बढ़ते हुए कदम है। मैं आपको आश्वस्त करना चाहूंगा राजस्थान भी विकसित भारत 2047 के विजन के ग्रोथ का इंजन बनेगा।

22 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र
हाल ही में AI समिट में विश्व ने देखा भारत भविष्य के लिए तैयार है। भारत दुनिया के सामने एक वैश्विक ताकत बनकर उभरा है। PM मार्गदर्शन में ये डबल इंजन सरकार प्रदेश के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। CM ने कहा आज का दिन हमारे युवाओं के लिए विशेष है। आज 22 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान मिले। ये नियुक्ति पत्र नहीं 22 हजार परिवारों के सपनों को साकार करने का अवसर है।
