Indian Film Boong Makes History: मणिपुरी भाषा की डेब्यू फीचर फिल्म ‘बूंग’ने इतिहास रच दिया। 79वें बाफ्टा अवॉर्ड में फिल्म ‘बूंग’ ने चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया। वह पहली भारतीय फिल्म है , जिसे ‘BAFTA Awards’ से सम्मानित किया गया है। यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के एक्स पर एक पोस्ट कर ‘बूंग’ फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है।
PM मोदी ने ‘बूंग’ फिल्म की टीम को दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘बूंग’ फिल्म की टीम को बधाई दी और उन्होंने एक्स पर लिखा कि- ‘यह पूरे देश, खासकर मणिपुर के लिए गर्व का क्षण है और यह भारत की रचनात्मक प्रतिभा को दर्शाता है।’

BAFTA Awards का रखा गया आयोजन
79वें BAFTA Awards (ब्रिटिश फिल्म एवं टेलीविजन कला अकादमी पुरस्कार) समारोह का आयोजन लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में किया गया। इस दौरान फिल्म ‘बूंग’ ने बाल एवं पारिवारिक फिल्म श्रेणी में इस अवॉर्ड को अपने नाम कर इतिहास रच दिया और यह भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म बन गई, जिसने यह अवॉर्ड जीता।

लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया बूंग फिल्म का निर्देशन
‘बूंग’फिल्म को लक्ष्मीप्रिया देवी ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसके प्रोड्यूसर फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, विकेश भुटानी, एलन मैकएलेक्स और शुजात सौदागर हैं। इस फिल्म ‘बूंग’ का अर्थ मणिपुर भाषा में एक छोटा लड़का होता है। इस फिल्म में एक छोटे बच्चे की कहानी वो अपनी मां को बचपन से अकेला देखता आया, तो वो उन्हें खुश करने के लिए एक खास तोहफा देना चाहता है। इस वजह से वो पिता की तलाश करने निकल पड़ता है, उसे लगता है। यह तोहफा उसकी मां के लिए बेस्ट होगा। उसका दोस्त इसमें उसका साथ देता है। लापता पिता की खोज में बूंग को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

फिल्म की स्टार कॉस्ट
फिल्म ‘बूंग’ में गुगुन किपगेन के अलावा बाला हिजाम, नेमेतिया नगंगबाम, जेनी खुरई, हामोम सदानंद,एंगम सनामतम, विक्रम कोचर, थौदम ब्रजबिधु और मोधुबाला थौदम जैसे कई एक्टर्स इस फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के बाल कलाकारों का अभिनय बहुत ही सहज और तारीफ का काबिल है। यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी है। इस फिल्म के प्राड्यूसर फरहान के साथ विकेश भूटानी, एलन मैकएलेक्स, रितेश सिधवानी और शुजात सौदागर है।
