देश के मुखिया ने एक्स पर दी शुभकामनाएं
PM Modi wishes Gujarat CM Bhupendra Patel: देश के मुखिया नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुखिया भूपेंद्र पटेल को उनके 64वें जन्मदिन पर दी शुभकामानाएं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। वे हमेशा से लोगों की सेवा और गुजरात के विकास के लिए हमेशा तत्परता रहे हैं…ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

read more: अंतरिक्ष से लौटे यूपी के शुभांशु शुक्ला,यूपी के मुखिया समेत कई नेताओं ने दी बधाई
पीएम और सीएम के बीच हुई बातचीत
मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी और गुजरात के मुखिया भूपेंद्र पटेल के बीच फोन पर भी चर्चा हुआ। सीएम पटेल ने जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी से आशीर्वाद लिया और प्रधानमंत्री ने उन्हें राज्य की तरक्की और जनकल्याण के कार्यों में सफलता की शुभकामनाएं दीं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

PM Modi wishes Gujarat CM Bhupendra Patel: तो वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भूपेंद्र पटेल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं…उन्होंने लिखा पीएम मोदी ने गुजरात में विकास और जनकल्याण के जो कीर्तिमान बनाए थे…आप उसे निंरतर आगे बढ़ा रहे हैं।सोमनाथ दादा से आपसे सुखद,स्वस्थ व उत्तम जीवन की कामना करता हूं।
read more:सियासी टकराव के बीच गुजरात में गरमाई राजनीति!
