Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पीएम नरेंद्र मोदी बोले-देश का हर कोना माओवादी आतंक से होगा मुक्त
  • छत्तीसगढ़

पीएम नरेंद्र मोदी बोले-देश का हर कोना माओवादी आतंक से होगा मुक्त

Taruna Samariya November 2, 2025

PM Modi Maoist free India : छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित रजत महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और पूरे देश का हर कोना जल्द ही माओवादी आतंक से मुक्त होगा। यह दिन दूर नहीं है जब माओवादी हिंसा पूरी तरह समाप्त हो जाएगी और सभी क्षेत्र शांति और विकास की राह पर आगे बढ़ेंगे।

माओवादी प्रभावित जिलों में  कमी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,कि पिछले 11 वर्षों में माओवादी प्रभावित जिलों की संख्या पहले से कम हुई है। यह एक बड़ी उपलब्धि है जो छत्तीसगढ़ के विकास और सुरक्षा प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूर्व में माओवादी आतंकवाद ने आदिवासी इलाकों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा था और स्थानीय लोगों को भारी कष्ट झेलना पड़ा था।

माओवादी समस्या पर स्पष्ट संदेश

मोदी ने कहा कि 50 वर्षों तक माओवादी हिंसा के कारण प्रदेश के लोगों ने अतुलनीय पीड़ा सहनी पड़ी। वे उन नेताओं की आलोचना की जिन्होंने केवल दिखावा किया और वास्‍तविक विकास के बजाय राजनीतिक हितों के लिए लोगों के साथ अन्याय किया। अब स्थिति बदल चुकी है और माओवादी आतंक से मुक्ति की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

read more :पीएम नरेंद्र मोदी ने नए विधानसभा भवन का किया उद्घाटन,लोकसभा स्पीकर ओम बिरला रहे मौजूद

विकास और शांति की सुबह

प्रधानमंत्री ने बताया कि हाल के महीनों में बड़ी संख्या में माओवादी हथियार डालकर शांति का मार्ग चुन  रहे हैं। खासकर बस्तर और कांकर जैसे इलाकों में भारी संख्या में नक्सली समूहों ने आत्मसमर्पण किया है। जहां पहले हथियार और धमकी का दौर था, वहां अब विकास कार्य जोरों से चल रहे हैं। बिजली, सड़क, स्कूल, और अस्पताल जैसे आधारभूत संसाधन पहुंचाए जा रहे हैं।

आदिवासी विकास को दी प्राथमिकता

मोदी ने आदिवासी इलाकों के विकास की बात करते हुए बताया कि अब वहां के लोगों को सब कुछ मिल रहा है जो दशकों तक नक्सलवाद के कारण छिन गया था। यह सरकार का प्रयास है कि हर आदिवासी और ग्रामीण को सशक्त बनाया जाए और उनका जीवन स्तर बेहतर हो। प्रधानमंत्री ने युवाओं को आगे आकर प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

छत्तीसगढ़ के रजत महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माओवादी समस्या के समाधान और प्रदेश के विकास की नई दिशा का भरोसा दिलाया। उनका यह संदेश प्रदेशवासियों के लिए आशा और प्रेरणा का स्रोत है। छत्तीसगढ़ एक नए युग में प्रवेश कर रहा है, जहां शांति, विकास और समृद्धि का सवेरा होगा।

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs AUS 3rd T20 Match: करो या मरो की लड़ाई! भारत हारा तो खत्म होगी सीरीज की उम्मीद…
Next: Bhind: मां ने 30 दिन के बच्चे की गला घोंटकर की हत्या, पति भी घायल

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.