pm-modi-aap-sankalp-rally-tanj-2025

PM Modi On AAP: 'आप..दा के विश्वास घात को नहीं सहेंगे'...पीएम मोदी का आप पार्टी पर तंज

By : Hema Gupta
PM Modi On AAP: 'आप..दा के विश्वास घात को नहीं सहेंगे'...पीएम मोदी का आप पार्टी पर तंज
PM Modi On AAP: PM Modi On AAP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के आरकेपुरम में संकल्प रैली के दौरान आप पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली वालों ने तय कर लिया है भाजपा के विकास को चुनेंगे,आप..दा के विश्वास घात को नहीं सहेंगे। आप याद रखिए। जिनके अपने शीश महल होते हैं उनको गरीब की झुग्गी और मिडिल क्लास का 2 बीएचके दोनों नहीं दिखते। एक तरफ भाजपा आपकी कमाई बढ़ा रही है बचत बढ़ा रही है वही आपदा ने दिल्ली वालों का जीना मुश्किल करके रखा हुआ  

PM Modi On AAP: पीएम मोदी ने कहा कि 11 साल बर्बाद कर दिए

आपदा ने दिल्ली वालों का जीना मुश्किल करके रखा हुआ बीते 11 साल आपदा की बहुत बड़ी कीमत दिल्ली वालों को चुकानी पड़ी। विकास के जो काम इन्होंने नहीं किया उसे आपको परेशानियां तो हो ही रही है। यमुना जी का क्या हाल बना दिया है इन लोगों ने,गंदा पानी पीने से भी आए दिन यहां बीमारियां होती है बीमारियों के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, लोग काम पर नहीं जा पाते, इससे जो नुकसान होता है वह अलग है ट्रैफिक जाम के कारण सर्दियों में जो रोक-टोक लगती है। दिल्ली के लोगों को ऐसे हर संकट से भाजपा ही निकलेगी मोदी की गारंटी है।   [caption id="attachment_58889" align="alignnone" width="300"]pm modi pm modi[/caption]

आपदा को हटाएंगे भाजपा को लाएंगे -मोदी

हमारा एक ही मिशन एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि आपदा को हटाएंगे भाजपा को लेंगे आपदा को हटाएंगे भाजपा को लाएंगे । 5 फरवरी अब दूर नहीं है। इसे लेकर दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं और सभी शुभचिंतकों से मेरी यह प्रार्थना करता हूं अब हमें मौका चुकना नहीं है हमें दिल्ली के हर परिवार हर वोटर से मिलना है हर परिवार तक मोदी का प्रणाम मोदी का नमस्कार पहुंचाना है, दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं को नरेंद्र मोदी का एक आग्रह है मेरे कार्यकर्ता साथियों दिल्ली को आपदा से मुक्ति दिलाने के लिए 5 फरवरी को अपने साथ काम से कम पांच भाजपा समर्थकों को लेकर पोलिंग बुक तक जाएं ।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर