Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • PM Mitra Park: प्रधानमंत्री मोदी धार में रखेंगे पीएम मित्रा पार्क की आधारशिला, मिलेगा 3 लाख रोजगार
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश

PM Mitra Park: प्रधानमंत्री मोदी धार में रखेंगे पीएम मित्रा पार्क की आधारशिला, मिलेगा 3 लाख रोजगार

divya mistry September 17, 2025

PM Mitra Park:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में मध्यप्रदेश के धार जिले के भैंसोला गांव पहुंचेंगे, जहां वे पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क की आधारशिला रखेंगे। यह पार्क बदनावर तहसील के उस क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है, जो रेल, हवाई, सड़क और बंदरगाह जैसे सभी प्रमुख नेटवर्क से जुड़ा है। इंदौर एयरपोर्ट यहां से महज सवा घंटे और 4-लेन हाईवे केवल आधे घंटे की दूरी पर है। इसके अलावा गुजरात का कांडला पोर्ट भी यहां से मात्र 12 घंटे में पहुंचा जा सकता है, जिससे टेक्सटाइल उत्पादों का सीधा निर्यात संभव होगा।

PM Mitra Park
PM Mitra Park

PM Mitra Park: मंत्री चैतन्य काश्यप भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे

मंत्री चैतन्य काश्यप
मंत्री चैतन्य काश्यप

इस महत्वाकांक्षी योजना से मालवा-निमाड़ के कपास उत्पादक किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा, साथ ही सरकार द्वारा दावा किया जा रहा है कि इससे लगभग 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, धार के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

PM Mitra Park: 72 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा

PM मित्रा पार्क को सरकार की “5F” नीति (Farm to Fibre to Factory to Fashion to Foreign) के तहत विकसित किया जा रहा है। 1300 एकड़ भूमि पर बने इस पार्क में पहले से ही 91 उद्योगों को जमीन आवंटित की जा चुकी है। देश की अग्रणी टेक्सटाइल कंपनियों से 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं, जिनसे शुरुआती तौर पर 72 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

PM Mitra Park: अधिकांश निवेशक निर्माण कार्य शुरू करने को तैयार हैं

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अनुसार, अगले दो वर्षों के भीतर पार्क में उत्पादन कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्क का इंफ्रास्ट्रक्चर वर्ल्ड क्लास होगा, एक्सपोर्ट के लिए कांडला पोर्ट की आसान पहुंच और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जा रही है। पार्क की सारी जमीन पहले ही अलॉट हो चुकी है और अधिकांश निवेशक निर्माण कार्य शुरू करने को तैयार हैं।

PM Mitra Park:सबसे पहले उत्पादन शुरू होने जा रहा है

पार्क की एक और खासियत यह है कि यह महिलाओं को रोजगार के बड़े अवसर प्रदान करेगा। यहां विशेष रूप से महिला हॉस्टल बनाए जाएंगे ताकि वे सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से काम कर सकें। उद्योगपतियों को ₹120 प्रति वर्गफुट में जमीन दी जाएगी, ₹4.50 प्रति यूनिट की दर से बिजली और ₹25 प्रति केएल की दर से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। यह भारत का पहला पीएम मित्रा पार्क होगा, जहां सबसे पहले उत्पादन शुरू होने जा रहा है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: PAK vs UAE Asia Cup 2025: दुबई में होगा करो या मरो का मुकाबला, सुपर-4 की रेस होगी तय!
Next: 37 करोड़ की अधूरी योजना बनी अभिशाप, पानी की किल्लत से त्रस्त वार्ड के लोग CMO कार्यालय पहुंच कर नारेबाजी कर रहे प्रदर्शन

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.