Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • PM ने जारी की किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त, जानिए किसानों के खातों में पैसे ना आने का कारण
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM ने जारी की किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त, जानिए किसानों के खातों में पैसे ना आने का कारण

himani Shrotiya November 19, 2025

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित एक कार्यक्रम में PM किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी है। इस दौरान केंद्र सरकार ने DBT के जरिए देश के करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। 

नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना से देश के छोटे किसानों के खाते में अब तक 4 लाख करोड़ रुपए भेजे जा चुके हैं। किसानों को 10 लाख करोड़ रुपए की मदद भी दी गई है। उन्होंने नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देने की भी बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि नेचुरल फार्मिंग से हमारा एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट 2 गुना हुआ है।

किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त
किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi: छोटे किसानों को 2-2 हजार रुपए 

मोदी ने कहा – जब मैं मंच पर आया तो कई किसान गमछा घुमा रहे थे, मुझे लगा बिहार की हवा यहां मेरे आने से पहले ही पहुंच गई है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे किसानों को एक साल में 2-2 हजार रुपए की 3 किस्तें (कुल 6000 रुपए) दी जाती हैं। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

किसानों के खातों में पैसे ना आने का कारण

वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में 21वीं किस्त के पैसे आए नहीं हैं। कई कारण है जिनकी वजह से PM किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त आपके खाते में नहीं आई हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त किसानों के खाते में न आने की मुख्य वजह आपका स्कीम में E-KYC और भूलेखों का सत्यापन न कराना है। साथ ही जिन किसानों के बैंक अकाउंट में दिक्कतें थीं, उनको भी 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है। 

Read More: बिहार के CM नीतीश और डिप्टी CM का चेहरा तय, चिराग पासवान की डिप्टी सीएम पद की शर्त

अकाउंट से आधार लिंक नहीं

PM Kisan Samman Nidhi: इसके अलावा वे किसान जिनका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं था, उनके खाते में 21वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। अगर किसान ने इस योजना में आवेदन करते समय नाम, जेंडर या कोई दूसरी डिटेल्स गलत दर्ज की थी या दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को ठीक ढंग से अपलोड नहीं किया था, इस कारण भी उनको 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है। 

इन सभी कारणों को आपको जल्द से जल्द इन गलतियों को ठीक करा लेना चाहिए। PM किसान सम्मान निधि योजना के जरिए सरकार किसानों को सालाना 3 किस्तों के माध्यम से 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Hardik Mahieka Puja Video Viral: गर्लफ्रैंड के साथ भक्ति में लीन दिखे हार्दिक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
Next: नीतीश का इस्तीफा, 10वीं बार नीतीश कुमार, जानिए कौन-कौन कल लेंगे शपथ

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.