Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • PM Internship Programe – रोज़गार के नये अवसर
  • Special
  • Top Story

PM Internship Programe – रोज़गार के नये अवसर

Shubh Labh October 4, 2024

भारत सरकार ने बजट 2024 में प्रस्तावित PM Internship Programe को मंजूरी दे दी है I इस स्कीम को लागू करने
की तैयारी शुरू कर दी है I सूत्रों के अनुसार भारत सरक्कार के अधीन कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय इस स्कीम को लागू
करने की गाइडलाइन्स जारी कर दी है I इस स्कीम को बेहतर तरीके से चलाने के लिये मंत्रालय एक portal भी शुरू
करने जा रही है I

PM Internship प्रोग्राम की रुपरेखा

इस scheme के तहत युवाओं को चुनिंदा 500 कंपनीज मे internship करने का मौका मिलेगा जिसके लिये 12
अक्टूबर से portal पर आवेदन किया जा सकता है और चयन की प्रक्रिया 27 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगी I चुने
गए युवाओं के पहले बैच की शुरुआत 2 दिसंबर से होगी I सरकार इस scheme पर रु 800 करोड़ खर्च करेगी और
चुने गये युवाओं को प्रति माह रु 5000 का stiphend मिलेगा I सरकार का लक्ष्य है की 5 साल में 1 करोड़ युवाओं
को इस scheme के तहत internship दी जाएगी I

स्कीम की खासियतें

इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिये युवाओं को skill development की ट्रेनिंग के आलावा रोज़गार के अवसर भी
प्रदान किये जायेंगे I कॉर्पोरेट जगत ने सरकार की इस स्कीम को काफी सराहा है और सूत्रों के अनुसार करीब 1077
कंपनियों ने इस scheme में शामिल होने का ऑफर दिया है जिनमे प्रमुख हैँ अडानी ग्रुप, रिलायंस ग्रुप, महिंद्रा,
alembic एवं MaxLife Insuranceऔर इस स्कीम में अपनी रूचि दिखाई है I

स्कीम के नियम

Internship Skill Development scheme में युवाओं को ऐसी स्किल्स सिखाई जाएगी जो उन्हें रोज़गार दिलाने में
मदद करेंगी I इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में शामिल होने के लिये युवाओं को कुछ पात्रता मापदंड को पूरा करना होगा और
युवाओं की उम्र 21 से 24 वर्ष की होगी और उनकी पारिवारिक आय रु 8.00 लाख सालाना से ज़्यादा नहीं होनी
चाहिये I इस स्कीम के अंतर्गत जो युवा कोई डिग्री कोर्स कर रहे हैँ या कोई नौकरी कर रहे हैँ वप इस स्कीम में शामिल
होने के लिये पात्र नहीं होंगे I इस scheme में शामिल होने के लिये युवाओं की न्यूनतम शिक्षा योग्यता 10 वीं पास
होना ज़रूरी है और रजिस्ट्रेशन के लिये आधार अनिवार्य है I

कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व ( CSR )

इस स्कीम में आने वाले ख़र्चे और संरचना को बनाने के लिये सरकार इसमें कॉर्पोरेट भागीदारी सुनिश्चित करेगी और
कॉर्पोरेट्स अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत इस स्कीम में आने वाले सभी खर्चो को वहन करेगी I इस स्कीम
के तहत हर इंटरनेट को रु 5000 प्रति महा stiphend दिया जायेगा जिसमे रु 500 कॉर्पोरेट CSR के तहत देंगे और रु
4500 भारत सरकार अदा करेगी I इसके आलावा रु 800 करोड़ सरकार द्वारा खर्च किये जायेंगे I
इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत कॉर्पोरेट ना केवल अपने मुख्य कारोबार के अंदर बल्कि अपनी सब्सिडीयरी और ग्रुप
कंपनीज में भी इन युवाओं को रोज़गार के अवसर प्रदान करेंगी I

Internship Portal

इस internship प्रोग्राम की ख़ास विशेषता internship portal है I इस स्कीम में शामिल युवाओं और कंपनीयाँ के लिये
यह portal एक सेतु की तरह काम करेगा और युवाओं को अपनी skill और पसंद दर्शाने के लिये एक आसान फॉर्म
भरना होगा जिसमे portal में शामिल सभी कंपनियों में उपलब्ध रोज़गार के अनुसार portal स्वयं मिलान करेगा और योग्यता अनुसार उम्मीदवारों का बायोडाटा तैयार कर सम्बंधित कंपनियों को भेजा जायेगा ताकि कम्पनियाँ अपनी ज़रूरत अनुसार योग्य उम्मीदवार चुन सकें I Pilot project के तौर पर सरकार अभी 4 राज्यों में इस Programme को चालू कर रही है जिसमे महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड एवं तेलंगाना शामिल हैँ एक बार इस programme की कार्य शैली को देखने के बाद इसे देश भर में लागू किया जायेगा I

About the Author

Shubh Labh

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Do Patti Song Raanjhan Teaser: ‘’दो पट्टी’ का गाना ‘रांझणा’ का टीजर , कृति सैनन और शहीर शेख पर सबकी नजरें
Next: दिग्विजय सिंह ने सिंधिया-शिवराज पर किया हमला, ट्वीट कर साधा निशाना…

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.