आदिवासी अंचल को सीएम की सौगात
PM Awas Yojana Rajasthan 2025: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 14 जून को बांसवाड़ा के दौरे पर रहेंगे, जहां वे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के राज्य स्तरीय मेगा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के तहत वागड़ क्षेत्र के लगभग 2.5 लाख ग्रामीणों को पीएम आवास की सौगात दी जाएगी। साथ ही 400 करोड़ रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
तैयार घरों की चाबी और स्वीकृति पत्र
कार्यक्रम में उन लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चाबी सौंपी जाएगी जिनके मकान तैयार हो चुके हैं। वहीं, नए लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह आयोजन न केवल बांसवाड़ा बल्कि डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और सलूम्बर जिलों के लिए भी महत्वपूर्ण रहेगा।
read more: UP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती : पहली बार शासन की सीधी निगरानी
किसानों के लिए तकनीकी प्रदर्शनी
इस आयोजन स्थल पर कृषि और उद्यानिकी विभाग द्वारा एक भव्य प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें पॉलीहाउस, शेडनेट, आम की उन्नत किस्में और आधुनिक खेती के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे, ताकि किसान नई तकनीकों को अपनाकर अपनी कृषि आय में वृद्धि कर सकें।
राजनीतिक दृष्टिकोण से अहम कार्यक्रम
इस राज्य स्तरीय मेगा आयोजन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, क्षेत्रीय विधायक और बीजेपी पदाधिकारी भाग लेंगे। इसे आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारी और जनजातीय क्षेत्रों में भाजपा की पकड़ मजबूत करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।
बांसवाड़ा का रणनीतिक महत्व
PM Awas Yojana Rajasthan 2025: राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश की सीमाओं से सटे बांसवाड़ा जिले को इस आयोजन के लिए रणनीतिक रूप से चुना गया है। आदिवासी बहुल इस क्षेत्र में इस कार्यक्रम के जरिए सरकार विकास, जनकल्याण और राजनीतिक विस्तार तीनों लक्ष्यों को साधने की कोशिश कर रही है।
Read more: राजा रघुवंशी केस में तीन नए किरदारों की एंट्री, क्या बदल जाएगी मर्डर मिस्ट्री की कहानी?
