विश्वविद्यालय ने कारण बताओ नोटिस जारी किया और प्रवेश पर प्रतिबंध
Playing Holi in Pakistan पाकिस्तान के कराची में दाऊद इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय में होली खेलने के लिए हिंदू और मुस्लिम छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 21 फरवरी को दोनों समुदायों के कुछ छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में होली का त्योहार मनाया। जिसके कुछ वीडियो भी सामने आ चुके हैं।
Playing Holi in Pakistan अभिभावक के साथ उपस्थित होने के लिए कहा
इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने होली खेलने वाले छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और विश्वविद्यालय में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही, छात्रों को 24 फरवरी को अपने माता-पिता के साथ विश्वविद्यालय पहुंचने के लिए कहा गया था। इसके बाद इस्लामिक कट्टरपंथियों ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था।

Playing Holi in Pakistan यूनिवर्सिटी से निकाले जाने की धमकी
Playing Holi in Pakistan घटना पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। छात्रों को विश्वविद्यालय से निष्कासित करने की चेतावनी दी गई है। इस्लामिक कट्टरपंथियों ने होली खेलते समय हिंदू छात्रों को डराने की कोशिश की। कुछ कट्टरपंथियों ने न केवल हिंदू छात्रों के धार्मिक त्योहार का अपमान किया, बल्कि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना से दूर रहने की धमकी भी दी।
21 फरवरी को यूनिवर्सिटी की ओर से ओम प्रकाश नाम के छात्र को नोटिस जारी किया गया था। विश्वविद्यालय अनुशासन समिति के अंतिम निर्णय तक विश्वविद्यालय परिसर में आपका प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। आपको अपने पिता या माता-पिता के साथ सोमवार, 24 फरवरी, 2025 को दोपहर 3:00 बजे सम्मेलन कक्ष, कुलपति कार्यालय, दाऊद यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कराची में अनुशासनात्मक समिति के समक्ष उपस्थित होना आवश्यक है।

पंजाब विश्वविद्यालय में होली खेल रहे हिंदू छात्रों पर हमला
इससे पहले मार्च 2023 में लाहौर के पंजाब विश्वविद्यालय में होली खेल रहे हिंदू छात्रों पर हमला किया गया था। करीब 30 छात्र-छात्राएं होली खेलने के लिए पीयू लॉ कॉलेज में एकत्रित हुए थे। छात्रों ने इसके लिए कॉलेज प्रशासन से मंजूरी भी ली थी। इसके बाद छात्रों पर इस्लामी छात्रों के कट्टरपंथी संगठन जमीयत तुलाबा (आईजेटी) के सदस्यों ने हमला किया।
विवाद के बाद विश्वविद्यालय के प्रवक्ता खुर्रम शहजाद ने कहा कि प्रशासन ने छात्रों को कॉलेज के लॉन में होली मनाने की अनुमति नहीं दी है। उन्हें अंदर होली खेलने के लिए कहा गया।
