Pitambara Peeth Temple accident: दतिया के पीतांबरा पीठ में पिछले कई महीनों से मुख्य द्वार का निर्माण किया जा रहा है। इसे मिनी कॉरिडोर की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। इसको लेकर 12 लाल पत्थर के रेडीमेड पिलर राजस्थान से मंगवाए गए थे। सभी को मंदिर परिसर में ही रखवाया गया। लेकिन अचानक 8 पिलर भरभराकर गिर गए।
हुआ तेज धमाका
द्वार पर पिलर गिरते ही धमाके जैसी तेज आवाज आई। घटना के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
पिलर गिरने की घटना रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस समय माता की संध्या आरती चल रही थी, और कई भक्त अंदर मौजूद थे।

Pitambara Peeth Temple accident: सुरक्षा पर सवाल
सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रबंधन ने बताया कि यह कोई बड़ी दुर्घटना नहीं है। हालात अब पूरी तरह सामान्य हैं।
पिलर गिरने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे है। हालांकि मंदिर प्रबंधन का कहना है कि जांच के बाद ही कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल गिरा हुआ मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
10 करोड़ में किया जा रहा निर्माण
Pitambara Peeth Temple accident: पीतांबरा शक्तिपीठ मंदिर के मुख्य गेट का निर्माण 10 करोड़ रुपए में किया जा रहा है। गेट बनाने में राजस्थान के उदयपुर से लाए सैंडस्टोन का उपयोग हो रहा है। इसी मुख्य द्वार को बनाने के लिए 12 पिलर रखे हुए थे। 12 में 8 पिलर गिरे।
