
पिछोर (शिवपुरी) पिछोर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा दिनांक 16 सितंबर सोमवार 2024 को अपने क्षेत्रीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान 1 करोड 42 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।
जानकारी के अनुसार पिछोर विधायक द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों का भूमि पूजन पिछोर विधानसभा की ग्राम पंचायत महोबा डामरोंन के ग्राम महोबा से इमलिया की ओर बनाई जाने वाली सड़क जिसकी दूरी 3.50 किलोमीटर है, इस सड़क की स्वीकृत लागत 63 लाख रुपए है,इसका भूमि पूजन आज विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा समस्त ग्राम वासियों तथा क्षेत्र के जनता के बीच किया गया वहीं दूसरी ओर पिपारा से कुंडलपुर की ओर जानें बाली सड़क की दूरी 2 किलोमीटर है। जिसकी स्वीकृत राशि 38 लाख रुपए है।इसके साथ साथ ग्राम पंचायत भरतपुर इमलिया में भी सड़क निर्माण हेतु भरतपुर से इमलिया की ओर जाने वाली सड़क की कुल दूरी 2 किलोमीटर है, जिसकी लागत 41 लाख रुपए है।इन सभी सड़कों का भूमि पूजन आज विधायक द्वारा किया गया विधायक द्वारा बताया गया कि में किसी भी गांव को विकास के मामले में पीछे नहीं रहने दूंगा। जहां जो भी निर्माण की आवश्यकता होगी मैं उनका आप लोगों के बीच रहकर पूरा करने का प्रयास करूंगा । विधायक द्वारा आज एक करोड़ 42 लाख रुपए लागत की सड़कों का भूमि पूजन किया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा पदाधिकारी तथा स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक की इस तरह की कार्यशैली को देखकर के समस्त ग्रामबासियों तथा क्षेत्र की जनता द्वारा उनके कार्यों की प्रशंसा की एवं उनके प्रति आभार प्रकट किया।
