Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Phase One Voting: दूसरे चरण से पहले बिहार में सियासी सरगर्मी तेज…अमित शाह ने लालू परिवार पर साधा निशाना
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

Phase One Voting: दूसरे चरण से पहले बिहार में सियासी सरगर्मी तेज…अमित शाह ने लालू परिवार पर साधा निशाना

divya mistry November 7, 2025

Phase One Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में राज्य की 121 सीटों पर रिकॉर्ड 65 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाताओं के इस जबरदस्त उत्साह के बाद अब सभी की निगाहें दूसरे चरण की वोटिंग पर टिकी हैं, जो 11 नवंबर को होने जा रही है। पहले फेज की शांतिपूर्ण और ऐतिहासिक वोटिंग के बाद अब राजनीतिक दलों ने दूसरे चरण के लिए अपनी ताकत झोंक दी है।

राज्य के विभिन्न जिलों में सत्ताधारी दल और विपक्षी गठबंधन, दोनों ही मोर्चे पर रैलियों और जनसभाओं का सिलसिला तेज़ हो गया है। इस बीच, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जमुई में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर विपक्ष को दर्द हो रहा है – शाह

अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा,
“हम महिलाओं को 10,000 रुपए रोजगार के लिए दे रहे हैं। इससे लाखों महिलाएं अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर रही हैं। लेकिन लालू यादव को इस बात का दर्द हो रहा है। वे कह रहे हैं कि ये पैसे चुनाव के बाद वापस ले लिए जाएंगे।”

Phase One Voting: ‘लालू की तीन पीढ़ियों जीविका दीदी के पैसों को हाथ नहीं लगा सकती’

गृहमंत्री ने आगे कहा कि विपक्ष जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है, जबकि भाजपा सरकार महिलाओं की प्रगति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
“हमने पहले ही साफ कर दिया है कि ये पैसे कभी वापस नहीं लिए जाएंगे। मैं यहां से कहकर जाता हूं – लालू यादव क्या, उनकी तीन पीढ़ियां भी जीविका दीदी के पैसे को हाथ नहीं लगा सकतीं,” शाह ने कहा।

शाह की इस टिप्पणी पर जनता में जोरदार तालियां गूंज उठीं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और एनडीए गठबंधन की सरकार बिहार को विकास, रोज़गार और सुशासन की राह पर और आगे ले जाएगी।

चिराग पासवान ने पीएम मोदी से की शिकायत

चिराग पासवान
चिराग पासवान

इसी बीच, लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिराग पासवान को लगभग 45 मिनट तक हेलिकॉप्टर में बैठना पड़ा, क्योंकि उन्हें उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिल सकी।

दरअसल, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) में तकनीकी खराबी के कारण अनुमति में देरी हुई। लंबे इंतजार के बाद भी उड़ान की मंजूरी नहीं मिलने पर चिराग पासवान ने बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान को फोन लगाया और स्थिति की जानकारी दी।

Phase One Voting: उड़ान की परमिशन में देरी हो रही

इस पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि “ऐसी समस्या सिर्फ आपके साथ नहीं, सभी हेलिकॉप्टरों को उड़ान की परमिशन में देरी हो रही है।”

इसके बाद चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी फोन किया और उन्हें स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा,
“आज मेरी 9 सभाएं तय हैं, लेकिन पिछले एक घंटे से हेलिकॉप्टर में बैठा हुआ हूं, उड़ने की परमिशन नहीं मिल रही है

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी से 300 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, ATC में आई खराबी
Next: मध्यप्रदेश में आवारा कुत्तों का आंतक,नागरिकों में दहशत का माहौल

Related Stories

PU Election NSUI
  • बिहार

PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • 2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा
  • राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज, CM दिल्ली हुए रवाना
  • CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता
  • वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी
  • PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.