People University receives bomb threat: भोपाल के पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर यूनिवर्सिटी को खाली कराया गया।बता दें की ई मेल के जरिए धमकी दी गई। धमकी देने वाले शख्स ने कॉलेज की बिल्डिंग में बम रखने की बात कही । और लिखा कि… आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे हैं। जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11:00 बजे तक डॉक्टर, स्टूडेंट को निकाल ले…अल्लाह हू अकबर.. मौके पर बम विस्फोट की टीम पहुंची.. और जांच में जुटी।


जांच में धमकी को फर्जी पाया गया
People University receives bomb threat: इसके पहले भोपाल में दो स्कूलों में ई-मेल कर तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जानकारी मिलते ही तीनों स्कूलों की जांच की तो पूरा मामला फर्जी निकला।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी में स्थित हरमन स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने स्कूल की ऑफिशियल ईमेल आईडी पर बिल्डिंग को आईईडी ब्लास्ट से उड़ाने की चेतावनी दी थी। जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा मेल आया था। धमकी मिलने के बाद तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई. और जांच में धमकी को फर्जी पाया गया।
read more: राज्यमंत्री टेटवाल ने दी सारंगपुर स्टेशन को सौगात, दो ट्रेनों के ठहराव का शुभारंभ
