बाढ़ को न रोक पाने पर लोगों ने जताई नाराजगी
स्पेन के बाढ़ प्रभावित वालेंसिया क्षेत्र के दौरे पर आए राजा फिलिप और उनकी पत्नी क्वीन लेटिजिया को लोगों ने कीचड़ में फेंक दिया। बीबीसी के मुताबिक़ वहाँ मौजूद लोगों ने ‘हत्यारा’ और ‘शर्म’ के नारे भी लगाए. राजा फिलिप के साथ स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज भी थे। लोग उनसे पूछते थे कि बाढ़ रोकने के लिए नेताओं ने पहले से कुछ क्यों नहीं किया।
भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को आगे आना पड़ा। हमले में दो सुरक्षा गार्ड घायल हो गए। उसके माथे से खून बह रहा था। इसके बाद स्पेन के राजा और पीएम को अपनी यात्रा अधूरी छोड़कर राजधानी लौटना पड़ा। इस दौरान लोगों ने पीएम की गाड़ी पर हमला भी किया।
स्पेन इस समय इतिहास की सबसे बड़ी बाढ़ से जूझ रहा है। बाढ़ में कम से कम 217 लोगों की मौत हो चुकी है। 29 अक्टूबर को स्पेन के पूर्वी शहर वालेंसिया में सिर्फ 8 घंटे में एक साल जितनी बारिश हुई। जिसकी वजह से अचानक बाढ़ आ गई, जिसकी वजह से कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का समय नहीं मिल पाया।

वालेंसिया के सांसद जुआन बॉर्डरा ने कहा कि किंग फिलिप का बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा एक “बहुत बुरा निर्णय” था। लोगों में काफी आक्रोश था। अधिकारियों ने उन्हें इस बारे में चेतावनी दी लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी।
स्पेन में पिछली सबसे बड़ी बाढ़ 1973 में आई थी। उस समय 150 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले 1957 में वेलेंसिया शहर में भयानक बाढ़ आई थी, जिसमें 81 लोगों की मौत हो गई थी।
