सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खूबसूरत तस्वीर
Pench Tiger Reserveमध्यप्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में एक बार फिर किलकारी गूंजी है. अंडमान द्वीप से लाई गई हथिनी ने नर बच्चे को जन्म दिया है.
हथिनी शेरोन ने बच्चे को दिया जन्म
पेंच टाईगर रिजर्व में शेरोन नाम की हथिनी ने एक नर शावक को जन्म दिया है. यह हथिनी साल 2009 में अंडमान दीप समूह से पेंच टाइगर रिजर्व में लाई गई थी.” नवजात और मां दोनों स्वस्थ हैं. शेरोन के महावत व चारा कटर हथिनी और उसके नवजात की देखरेख कर रहे हैं.
Pench Tiger Reserve: हाथी करते है जंगली जानवरों की सुरक्षा
पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ या तेंदुआ कभी-कभी ऐसे स्थानों पर फंस जाते हैं, जहां से उसे वाहनों की मदद से निकालना मुश्किल होता है. कई बार ऐसी जगहों पर पैदल जाना भी खतरनाक होता है. इन जगहों पर हाथियों की मदद से मेडिकल सुविधा और रेस्क्यू दल पहुंचते हैं. इसलिए टाइगर रिजर्व में हाथियों को तैनात किया गया है. फिलहाल पेंच टाइगर रिजर्व में 7 नर और 3 मादा सरस्वती, शेरोन और दामिनी कार्यरत हैं.
