पेंच टाइगर रिजर्व में शावक की मौत

Pench Tiger Reserve: टाइगर लवर के लिए पेंच टाइगर रिजर्व से बुरी खबर आई है.यहां करीब 4 महीने के बाघ की शावक की मौत हो गई है. आशंका जताई जा रही है कि भूख की वजह से शावक की मौत हुई है. पोस्टमार्टम के लिए बाघ शावक के शव को नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर भेजा गया है.
Pench Tiger Reserve: 4 माह के बाघ शावक की मौत
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में रविवार को करीब 4 महीने का एक बाघ शावक मृत अवस्था में मिला. पोस्टमार्टम के लिए शव को नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर भेजा गया है. पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने बताया कि कर्मचारियों ने अरी बफर रेंज में गश्त के दौरान बाघ के शव को देखा. मृत बाघ शावक के शरीर के सभी अंग सुरक्षित हैं. निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. बाघ शावक के अंगों के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जा रहे हैं.
Pench Tiger Reserve: भूख से मौत होने की आशंका
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बाघ शावक की मौत के कारण पता चलेगा. बाघ शावक की मौत लगभग 8 से 10 घंटे पहले हो गई थी. उसका पेट पिचका मिला. ऐसा लग रहा है कि वह कुछ दिनों से भूखा था. खाली पेट होने के अलावा शावक में कोई और चिह्न नहीं मिले हैं. पोस्टमार्टम के लिए शव को नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर भेजा गया है.
