सेप्टिक-टैंक में लाश डालकर कर दी ढलाई
बीजापुर NH पर 2 घंटे से पत्रकारों का चक्काजाम

Mukesh Murder Case: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर का पहले गला घोंटा गया। बाद में सिर पर कुल्हाड़ी मारी। इस हमले से मुकेश के सिर पर ढाई इंच गड्ढा हो गया। हत्या के बाद मुकेश की लाश बैडमिंटन कोर्ट कैंपस में बने सेप्टिक टैंक में फेंक दिया और टैंक को 4 इंच कंक्रीट से ढलाई करके पैक कर दिया गया।
Mukesh Murder Case: पत्रकार की हत्या

NDTV के स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर एक जनवरी की शाम से लापता थे. परिजनों ने इस बारे में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. पुलिस ने छानबीन शुरू की. शुक्रवार की देर शाम को मुकेश का शव ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाड़े में बने सेप्टिक टैंक में मिला था. इस घटना के बाद भारी आक्रोश देखा जा रहा है. इधर पुलिस ने इस मामले में मुकेश चंद्राकार की हत्या के मुख्य आरोपी रितेश चंद्रकार और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि ठेकेदार सुरेश अब भी फरार है. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. गिरफ्तार हुए आरोपी हत्या का पूरा राज खोलेंगे.
Mukesh Murder Case: हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
इस घटना के सामने आते ही एक टीम को दिल्ली रवाना कर दिया गया था. बताया जा रहा है कि मुकेश का मर्डर करने के बाद आरोपी रितेश भाग गया था. जबकि ठेकेदार सुरेश भी फरार है. दिल्ली गई पुलिस की टीम ने आरोपी रितेश और उसके साथ दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. ठेकेदार सुरेश की गिरफ्तारी अभी बाकी है.
Mukesh Murder Case: सीएम साय ने जताया दुख

सीएम विष्णुदेव साय ने पत्रकार मुकेश की हत्या पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है। मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश हमने दिए हैं।
