Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Benefits of Eating Peanuts: मूंगफली खाने से मिलेंगे ये चमत्कारी फायदे, इस तरह खाएं…
  • Lifestyle

Benefits of Eating Peanuts: मूंगफली खाने से मिलेंगे ये चमत्कारी फायदे, इस तरह खाएं…

Hema Gupta June 4, 2025

Benefits of Eating Peanuts: सर्दी का मौसम हो या हल्की भूख लगने पर कुछ चटपटा खाने का मन, मूंगफली हर किसी की पसंदीदा स्नैक बन चुकी है। इसे ‘गरीबों का काजू’ भी कहा जाता है, लेकिन पौष्टिकता के मामले में यह अमीरों के सूखे मेवों से किसी भी मायने में कम नहीं है। मूंगफली ना सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है बल्कि यह पोषण का खजाना भी है। वैज्ञानिकों और पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, यदि इसे सही मात्रा और सही समय पर खाया जाए तो यह शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी हो सकती है।

Read More: Dandruff and Itchy Scalp Treatment: सिर में डैंड्रफ या खुजली हो तो क्या करें? जानिए कारण और इलाज…

तो चलिए जानते हैं मूंगफली खाने से क्या होता है, इसके फायदे और नुकसान क्या हैं, और इसे कब खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

मूंगफली में पाए जाने वाले पोषक तत्व…

इसमें सामान्यतः निम्नलिखित पोषक तत्व पाए जाते हैं- कैलोरी, प्रोटीन ,फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन E, B3 (नियासिन), B6, फोलेट, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, जिंक और आयरन की भरपूर मात्रा में पायी जाती है।

मूंगफली खाने के फायदे…

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

मूंगफली में मौजूद मोनोअनसेचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड्स कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इससे दिल की धमनियां साफ रहती हैं और हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

वजन घटाने में सहायक..

भले ही मूंगफली में फैट होता है, लेकिन यह ‘गुड फैट’ होता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है जिससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत..

यह शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का एक अच्छा विकल्प है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर की मरम्मत करने में सहायक होता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी…

मूंगफली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह रक्त में शुगर के स्तर को तेजी से नहीं बढ़ाता। इसमें मौजूद मैग्नीशियम इंसुलिन के कार्य को बेहतर बनाता है।

पाचन तंत्र को मजबूत करें…

मूंगफली में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है और आंतों की सेहत को बेहतर बनाता है।

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर…

मूंगफली में रेस्वेराट्रोल नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कैंसर से लड़ने, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने और कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है।

त्वचा और बालों के लिए लाभदायक..

विटामिन E और ओमेगा फैटी एसिड्स से भरपूर मूंगफली त्वचा को नमी देता है और बालों को पोषण पहुंचाता है। इससे बालों की ग्रोथ बेहतर होती है और त्वचा में चमक आती है।

मूंगफली कब और कैसे खानी चाहिए?

1. सुबह खाली पेट मूंगफली खाना कुछ लोगों के लिए अपच, गैस और एसिडिटी का कारण बन सकता है। इसे नाश्ते के साथ या बाद में खाएं।

2. दोपहर के भोजन के बाद या शाम को 4-6 बजे के बीच मूंगफली खाना सबसे उपयुक्त समय होता है। यह शरीर को जरूरी ऊर्जा देता है और अनहेल्दी स्नैक्स से बचाता है।

3. वर्कआउट से पहले मूंगफली खाने से ऊर्जा मिलती है, जबकि व्यायाम के बाद यह मांसपेशियों की रिकवरी में सहायक होती है।

4. तेल में तली हुई या ज्यादा नमक वाली मूंगफली की तुलना में बिना तेल की भुनी हुई मूंगफली ज्यादा फायदेमंद होती है।

5. रात को अधिक मात्रा में मूंगफली खाने से भारीपन, गैस और नींद में खलल हो सकता है।

मूंगफली खाने के नुकसान…

एलर्जी की संभावना…

कुछ लोगों को मूंगफली से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर लाल चकत्ते, सांस लेने में दिक्कत या एनाफिलेक्सिस जैसी गंभीर स्थिति हो सकती है।

अत्यधिक सेवन से मोटापा…

मूंगफली में कैलोरी और फैट की मात्रा अधिक होती है। अगर इसे जरूरत से ज्यादा खाया जाए तो वजन बढ़ सकता है।

पाचन संबंधी समस्याएं…

ज्यादा मूंगफली खाने से अपच, गैस और कब्ज की शिकायत हो सकती है, खासकर अगर पानी की मात्रा कम ली जाए।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bollywood Reaction to RCB Win: RCB की जीत पर फिल्म इंडस्ट्री में भी खुशी की लहर…
Next: Chhattisgarh Cabinet Meeting 2025: साय कैबिनेट की 29वीं बैठक शुरू, कई बड़े फैसलों की संभावना

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.