PCC Jeetu Patwari: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट की घटना से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आहत है। उन्होंने मामले को लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन को पत्र लिखा है। दरहसल पहले इंदौर और उसके बाद भोपाल में कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने आ गई जिसके बाद जमकर झड़प के साथ झूमा झटकी देखने को मिली। इससे कई लोगों को चोट भी आई है।

कांग्रेस कार्यालयों पर संगठित रूप से हमला
PCC पर हुए प्रदर्शन को जीतू पटवारी ने गुंडागर्दी बताया है। कहा- पुलिस खड़ी होकर तमाशा देखती रही है। भोपाल, इंदौर सहित विभिन्न स्थानों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालयों पर संगठित रूप से हमला किया है। कांग्रेस नेताओं पर जानलेवा हमले का प्रयास किया गया है।

लोकतांत्रिक इतिहास में दुर्भाग्यपूर्ण अध्याय
PCC Jeetu Patwari: उन्होंने पत्र में लिखा की “शनिवार को घटी घटनाओं ने प्रदेश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है। यदि इन घटनाओं में किसी स्तर पर राजनीतिक संरक्षण या सहमति की भूमिका पाई जाती है तो उसकी स्वतंत्र जांच कराई जा जिससे प्रदेश की जनता का कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक निष्पक्षता विश्वास कायम रह सके।
read more: होली पर घर जाना होगा आसाना! भोपाल से गुजरेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें
