PATROL RATE UPDATE: INDIA में प्राइवेट कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दामों में अचानक बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में ₹5 और डीजल में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।

बता दें की ईरान युद्ध के बाद से पैदा हुई LPG सकंट से देश अभी उभरता नहीं था कि एक पेट्रोल कंपनी ने आम जनता को बड़ा झटका दे दिया। प्राइवेट सेक्टर की एक तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने आम जनता की जेब पर गहरा वार कर दिया है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में ₹5 और डीजल में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा किया है।
PATROL RATE UPDATE: वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद कीमतों को स्थिर रखे हुए
इस बढ़ोतरी के बाद लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है और कई शहरों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
एक तरफ जहां सरकारी तेल कंपनियां (IOC, BPCL, HPCL) वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद कीमतों को स्थिर रखे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ नायरा ने अचानक पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद कई शहरों में लोगों ने नाराजगी जाहिर की।
PATROL RATE UPDATE: भोपाल में कीमतों का गणित
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। नायरा के पेट्रोल पंपों पर कीमतों में आया बदलाव कुछ इस तरह है:
अचानक हुई इस वृद्धि ने उन वाहन चालकों को चौंका दिया है जो प्राइवेट पंपों की बेहतर सर्विस के कारण वहां जाते थे।
जनता में नाराजगी
कीमतों में इस उछाल के बाद उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर भी जनता यह सवाल उठा रही है कि क्या प्राइवेट कंपनियों पर सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है, जो वे मनमाने ढंग से कीमतें बढ़ा रही हैं।
