
तेज प्रताप के उम्मीदवार की बहस
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल से समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रिंकल यादव और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस ने रिंकल यादव को हिरासत में ले लिया। विरोध में छात्रों ने पहले कैंपस में नारे लगाए और फिर पीरबहोर पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बता दे, पुलिस रिंकल को VC ऑफिस लेकर जा रही थी। इस दौरान छात्र नारेबाजी करने लगे। PU मुर्दाबाद और VC मुर्दाबाद के नारे लगे। छात्र इस दौरान VC ऑफिस के गेट के सामने लेट गए।

टांगकर ले गई पुलिस
हालत बिगड़ने के बाद पुलिस रिंकल यादव को टांगकर थाने लाई। इस दौरान रिंकल यादव को उठाकर गाड़ी में बैठा दिया गया। स्टूडेंट्स और पुलिस में झूमाझटकी भी हुई। कैंपस में तनाव की स्थिति बनी हुई है। छात्रों का आरोप है कि नॉमिनेशन के वक्त बैलेट पेपर पर रिंकल यादव का नाम था, लेकिन चुनाव के दौरान बैलेट पेपर में रिंकल कुमार है। वो छात्र नेता है, पिछले 5 साल से इस यूनिवर्सिटी में काम कर रहा है। छात्रों का कहना है कि यह वोटर्स को गुमराह करने की एक सोची-समझी साजिश है।

Patna University Election Gunfire: 11 उम्मीदवार मैदान में
पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव में सेंट्रल पैनल के 5 पद के लिए 41 और काउंसलर के लिए 45 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, अध्यक्ष पद के लिए रिंकल यादव समेत 11 उम्मीदवार, महासचिव के लिए 9, उपाध्यक्ष के लिए 8, संयुक्त सचिव के लिए 6 और कोषाध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में हैं।
वोटिंग दोपहर 2:30 बजे तक हुई। काउंटिंग आज शाम 4:00 बजे आर्ट्स कॉलेज में शुरू होगी, और आज देर रात तक चुनाव के नतीजे आने की उम्मीद है।
