Patna hotel crime: पटना में एक प्रेमी की बेरहमी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता 26 साल की युवती है। यह घटना शास्त्री नगर पुलिस थाना क्षेत्र की है जहां एक होटल में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया गया। जिसका आरोप उसके बॉयफ्रेंड पर लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद प्रेमी युवती को बेहोशी की हालत में वहीं छोड़ मौके से फरार हो गया गया।

नशीला पदार्थ पिलाया
शिकायत के अनुसार, यह घटना 13 मार्च की रात को हुई। आरोपी अभिजीत (28) ने युवती को बात करने के बहाने शास्त्री नगर के एक होटल में बुलाया। युवती पिछले 6 सालों से अभिजीत के साथ रिश्ते में थी, इसलिए उसने उस पर भरोसा किया और होटल पहुंच गई। आरोप है कि कमरे के अंदर, अभिजीत ने उसे शराब पीने को दिया, जिसमें पहले से ही कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था। वह पीते ही युवती बेहोश हो गई।
रेप कर हुआ फरार
पीड़िता ने बताया कि लगभग 2 घंटे बाद उसे होश आया, तो उसने खुद को कमरे में अकेला पाया और उसकी हालत अस्त-व्यस्त थी। आरोपी अभिजीत, मौके से फरार हो गया था और उसे उसी हालत में वहीं छोड़ गया था। इसके बाद हिम्मत जुटाकर, युवती ने तुरंत 112 डायल किया और पुलिस से मदद मांगी। पुलिस से मदद मिलने के बाद, 15 मार्च को एक लिखित शिकायत दर्ज की गई। 23 मार्च को, अपने परिवार वालों के साथ, पीड़िता थाने पहुंची और अपना बयान दर्ज करवाया; जिसके बाद आधिकारिक तौर पर FIR दर्ज कर ली गई।
Patna hotel crime: 6 साल का रिश्ता
जांच में सामने आया कि पीड़िता और अभिजीत की पहली मुलाकात तब हुई थी, जब वे दोनों पटना में अपनी पढ़ाई कर रहे थे। अपने 6 साल के रिश्ते के दौरान, अभिजीत ने शादी का झूठा वादा करके कई बार पीड़िता का यौन शोषण किया। हाल ही में, पीड़िता को पता चला कि अभिजीत किसी दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा है। वह इस मामले पर बात करने के लिए अभिजीत से मिलने होटल गई थी, जहां उसके साथ इस अपराध को अंजाम दिया गया।
सबूत जुटाने में लगी पुलिस
मामले से जुड़े सबूत जुटाने के लिए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। आरोपी की पहचान करने के साथ-साथ, होटल में आने और जाने के सही समय का पता लगाने के लिए होटल के CCTV फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने के लिए FSL की टीम को भी तैनात किया गया है।
