
5 बम धमाके होंगे
E-Mail में लिखा कि, ‘ठीक 1 PM बजे आपके कोर्ट परिसर में 5 बम धमाके होंगे। पाकिस्तान-कनमोझी जिंदाबाद!’। इसके बाद एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। फिलहाल, कोर्ट परिसर को बंद कर दिया है और किसी भी को भी अंदर जाने की अनुमती नहीं है।

Patna Civil Court Bomb Threat: छठी बार मिली धमकी
ये छठी बार है जब पटना सिविल कोर्ट को बम की धमकी दी गई हो। बार-बार धमकी मिलने के बाद वकीलों की पुलिस टीम से बहस भी हुई। वकीलों ने पुलिस से कहा कि, आप लोग क्या कर रहे हैं? एक महीने के अंदर यह तीसरी धमकी है। इससे पहले 8 जनवरी को बिहार के 4 सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसमें पटना का सिविल कोर्ट भी शामिल था। 9 फरवरी को भी बिहार के कई कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गयी। E-Mail मिला की कोर्ट को RDX से उड़ा दिया जाएगा.
View this post on Instagram
पप्पू यादव की सुनवाई टली
पटना सिविल कोर्ट में आज पप्पू यादव के मामले पर भी सुनवाई होनी थी। लेकिन इस धमकी के बाद सुनवाई को टाल दिया गया। कोर्ट परिसर में तलाशी ली जा रही है। बम निरोधक दस्ता के साथ डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है। इधर, किशनगंज कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी देने वाले ने दावा किया कि जज चैंबर, वॉशरूम और अन्य जगहों पर RDX जैसे विस्फोटक लगाए गए हैं, जिन्हें रिमोट से उड़ा दिया जाएगा। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली कराया गया।
दिल्ली को खालिस्तान बना देंगे..संसद और स्कूलों और पटना में कोर्ट को बम की धमकी
Delhi bomb threat Khalistan: दिल्ली में सोमवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये सभी कॉल सुबह करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच आए। इधर, पटना, औरंगाबाद और भागलपुर सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके साथ ही औरंगाबाद की दाउदनगर अनुमंडल कोर्ट को भी Mail भेजा गया है।

सिविल कोर्ट पटना, भागलपुर, औरंगाबाद और जिला बार एसोसिएशन के नाम Mail पर लेटर भेजा गया है। इसमें लिखा है कि जज के चैंबर और वॉशरूम में 4RDX रखे हैं जिन्हें रिमोट से ब्लास्ट करेंगे। पूरी खबर…
