सीएम ने पैसेंजर को ट्रेन से जुड़े सुनाए किस्से

CM Sai In The Train: छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने ट्रेन में सफर किया. अचानक सीएम को ट्रेन में पाकर यात्री हैरान रह गए. इस दौरान सीएम साय ने ट्रेन के सहयात्रियों से गर्मजोशी से मिले और सभी यात्रियों को कुशलक्षेम भी पूछा.
CM Sai In The Train: सीएम साय ने की ट्रेन में यात्रा

अमरकंटक एक्सप्रेस में मौजूद सहयात्रियों के साथ सफर के दौरान मुख्यमंत्री साय ने खूब हंसी-ठिठोली की. उन्होंने कहा, उन्होंने ट्रेन से खूब यात्राएं की है. इस दौरान सीएम साय ने सहयात्रियों को अपनी ट्रेन यात्रा जुड़े कुछ मजेदार किस्से और अनुभव भी साझा किए. खबर के मुताबिक रविवार को बिलासपुर मे आयोजित कवि सम्मलेन में शिरकत करने के लिए सीएम विष्णु देव साय राजधानी रायपुर से बिलासपुर की यात्रा अमरकंटक एक्सप्रेस से तय की. सीएम ट्रेन से बिलासपुर की यात्रा का निर्णय अचानक लिया, लेकिन अब छत्तीसगढ़ सीएम किया है कि वो अब राज्य का दौरा भी ट्रेन के जरिए करेंगे.
CM Sai In The Train: सीएम को ट्रेन में देख दंग रह गए पैसेंजर
सीएम साय रविवार शाम अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना हुए. वे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा स्टेशन पहुंचे और बिना विशेष ताम झाम के प्लेटफार्म तक पहुंच गए. मुख्यमंत्री को अचानक प्लेटफार्म पर देखकर प्लेटफार्म पर मौजूद पैसेंजर ठिठक गए. मुख्यमंत्री ने गर्मजोशी से सभी बातचीत की, जिससे लोग सहज हो पाए.
CM Sai In The Train: ट्रेन के कोच में सीएम ने खाई मूंगफली
सीएम साय ने कहा कि, रेल यात्राओं की आम भारतीय के जीवन में खास जगह है. अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर से बिलासपुर की ओर रवाना हुए सीएम साय ट्रेन के कोच आम यात्री की तरह मूंगफली खाते हुए पहुंचे. ट्रेन में पहुंचकर सीएम मे बिल्कुल देशी अंदाज में बोले, मूंगफली के बिना रेल यात्रा पूरी नहीं हो सकती. हालांकि ट्रेन में स्वच्छता की हिदायत दी
