Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Pashupatinath Temple Reel : पशुपतिनाथ मंदिर SSमें युवती ने बनाई रील
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

Pashupatinath Temple Reel : पशुपतिनाथ मंदिर SSमें युवती ने बनाई रील

Narendra Singh July 11, 2025

विवाद बढ़ा तो वीडियो डिलीट कर मांगी माफी

मंदसौर के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भगृह में एक युवती ने वीडियो (रील) बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिससे विवाद तेज़ हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नीमच की रहने वाली शीतल शर्मा पर लोगों ने आपत्ति जताई। मंदसौर विधायक विपिन जैन ने इसे भगवान की अवमानना करार देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

वीडियो डिलीट कर मांगी माफी

शीतल शर्मा ने विवाद बढ़ने पर अपना वीडियो डिलीट कर माफी भी मांगी। एक वीडियो में वह शिव भक्तों से क्षमा मांगती नजर आईं और कहा कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराएंगी। साथ ही, उन्होंने मंदिर समिति को लिखित माफीनामा भी भेजा, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें वीडियो बनाने की मनाही का पता नहीं था और वे आगे से सतर्क रहेंगी।

प्रशासन और मंदिर समिति की प्रतिक्रिया

मंदिर के सचिव और कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम रविंद्र परमार इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवती के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। मंदिर प्रबंधक ने माफीनामा मिलने की पुष्टि की है और जल्द निर्णय लेने की बात कही है।

भाजपा और पुजारी ने जताई नाराजगी

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर ऐसी हरकतें श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करती हैं। उन्होंने कलेक्टर से कार्रवाई की अपील की है। मंदिर के पुजारी राकेश भट्ट ने भी कहा कि मंदिर श्रद्धा का केंद्र है, और यहां फोटो या वीडियो बनाना अनुचित है।

श्रद्धालुओं ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

मंदिर समिति की लापरवाही पर श्रद्धालुओं ने भी सवाल उठाए हैं। गर्भगृह में फोटो और वीडियो बनाना प्रतिबंधित है, लेकिन फिर भी ऐसा होना मंदिर प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने शीतल शर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह दूसरा मामला, पहले भी हुआ था विवाद

गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी मंदिर के गर्भगृह में युवक तरुण नामदेव ने फिल्मी गाने पर डांस करते हुए वीडियो बनाया था, जिसके कारण विवाद हुआ था। उस वक्त भी युवक ने माफी मांगी और वीडियो डिलीट कर दिया था।

Read More :- शशि थरूर ने इमरजेंसी को काला अध्याय कहा: नसबंदी अभियान को मनमाना और क्रूर फैसला!

Watch Now :-  जानिए कैसे ChatGPT की मदद से Jennifer Allen ने सिर्फ 30 दिन में आधा कर्ज चुकता कर दिया – वीडियो जरूर देखें और शेयर करें!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Nanda Devi Rajjat Yatra 2025 Preparations: मुख्यमंत्री धामी ने की नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
Next: Public Hearing Ludhawai Hanuman Temple: भरतपुर में लुधावई बड़ा हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित जनसुनवाई, सीएम भजनलाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.