Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Parmish Verma Injured: फिल्म ‘शेरा’ की शूटिंग में फायरिंग, परमीश वर्मा हुए चोटिल!
  • एंटरटेनमेंट

Parmish Verma Injured: फिल्म ‘शेरा’ की शूटिंग में फायरिंग, परमीश वर्मा हुए चोटिल!

Hema Gupta September 17, 2025

Parmish Verma Injured: मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा इन दिनों फिल्म ‘शेरा’ के शूटिंग में व्यस्त चल रहें है, फिल्म ‘शेरा’ की शूटिंग हरियाणा के अंबाला में चल रही थी, इसी दौरान कार पर फायरिंग का सीन क्रिएट किया जा रहा था। तभी कार के कांच में नकली गोली लगी और शीशा टूट गया, जिसके कुछ टुकड़े परमीश के चेहरे पर जा गिरे और उन्हें चोट आ गई।

Read More: Hardik Pandya New Girlfriend: हार्दिक पांड्या के जीवन में हुई इस खूबसूरत मॉडल की एंट्री!

हॉस्पिटल में परमीश को कराया गया एडमिट…

हादसे के तुरंत बाद उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद परमीश अब ठीक हैं और चंडीगढ़ लौट आए हैं। शूटिंग को बीच में ही रोक दिया है। हालांकि इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- “भगवान की कृपा से मैं ठीक हूं”

परमीश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार की टूटी सीट और बिखरे कांच की फोटो शेयर की। कैप्शन में उन्होंने लिखा – भगवान के आशीर्वाद से मैं ठीक हूं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝐏𝐀𝐑𝐌𝐈𝐒𝐇 𝐕𝐄𝐑𝐌𝐀 (@parmishverma)

2026 में रिलीज होगी फिल्म ‘शेरा’

परमीश वर्मा की फिल्म शेरा दुनियाभर में 15 मई 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में परमीश लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म को डायरेक्टर सावियो संधू बना रहे हैं। इसमें एक्शन, इमोशन और ड्रामा का तगड़ा मिश्रण देखने को मिलेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝐏𝐀𝐑𝐌𝐈𝐒𝐇 𝐕𝐄𝐑𝐌𝐀 (@parmishverma)

2018 में परमीश वर्मा पर हुआ हमला – पूरी कहानी…

फ्लैट लौटते समय बदमाशों ने किया पीछा…

13 अप्रैल 2018 की रात परमीश वर्मा, चंडीगढ़ में एक प्रोग्राम करने के बाद मोहाली स्थित सेक्टर-91 अपने फ्लैट लौट रहे थे। इसी दौरान गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा और उसके साथी उनका पीछा करने लगे।

गोली लगने के बाद भी कार चलाई…

सेक्टर-91 पहुंचते ही बदमाशों ने परमीश की कार पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बावजूद परमीश ने हिम्मत दिखाई और 6 किलोमीटर तक कार चलाते हुए तत्कालीन SSP कुलदीप सिंह चहल को कॉल किया। इसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रंगदारी का मामला और गिरफ्तारी…

जुलाई 2018 में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दिलप्रीत बाबा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि उसने परमीश वर्मा से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांग रखी थी। इस केस की सुनवाई अब भी मोहाली अदालत में जारी है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Modi 75th birthday: चाय बेचने से शुरुआत कर देश के प्रधानमंत्री बनने तक नरेंद्र मोदी का सफर प्रेरणा का प्रतीक है।
Next: Chhattisgarh Naxal: हथियार डालने को तैयार नक्सली, लेटर लिखकर एक माह का मांगा सीजफायर

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.