Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • संसद में 9 दिसंबर को चुनाव सुधारों पर चर्चा, किरेन रिजिजू बोले – विपक्ष कोई शर्त न रखें
  • Top Story
  • देश-विदेश

संसद में 9 दिसंबर को चुनाव सुधारों पर चर्चा, किरेन रिजिजू बोले – विपक्ष कोई शर्त न रखें

himani Shrotiya December 2, 2025

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन राज्यसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच बहस देखने को मिली, लेकिन इसके बाद सर्वदलीय बैठक में चुनाव सुधार पर चर्चा को लेकर सहमति बन गई। 

9 दिसंबर को चुनाव सुधारों पर चर्चा

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में यह फैसला लिया गया कि सोमवार 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से लोकसभा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा और 9 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से चुनाव सुधारों पर चर्चा की जाएगी।

विपक्ष शर्त न रखें

इससे पहले मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में कहा कि सरकार विपक्ष की मांगों को देखते हुए चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन इसे अन्य सभी निर्धारित कार्यों से ऊपर रखने की शर्त मंजूर नहीं है। रिजिजू ने कहा, “मैं खुश हूं कि सभी संसद सदस्य धैर्यपूर्वक बैठे हैं। सरकार चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष यह शर्त न रखे कि इसे बाकी सभी संसदीय कार्यों से पहले लिया जाए।”

Read More: SIR को लेकर संसद में हंगामा, वेल में पहुंचे सांसद, प्रियंका बोली – संचार साथी जासूसी ऐप

SIR और वोट चोरी के आरोप

बता दे कि शीतकालीन सत्र के पहले दो दिन हंगामे की वजह से सदन का कामकाज प्रभावित हुआ। विपक्ष SIR और वोट चोरी के आरोप पर चर्चा की मांग पर अड़ा था, और प्रदर्शन कर रहा था।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा ‘ SIR की प्रोसेस के दौरान 12-13 लोगों की जान जा चुकी है। ये मैटर अर्जेंट है। इस पर फौरन चर्चा होनी चाहिए।

Parliament Winter Session: सदन में हंगामा

विपक्ष ने दोनों सदनों की कार्यवाही चलने ही नहीं दी। ‘वोट चोर- गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने दोनों पक्षों को अपने मीटिंग रूम में बुलाया था। इसमें यह सहमति बनी कि कल से सदन बिना किसी हंगामे के चलेगा।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Will Madhuri Dixit enter politics: राजनीति में होगी माधुरी दीक्षित की एंट्री ? जानिए वजह
Next: सर्दियों में बढ़ी बीमारियों की रफ्तार: अस्पतालों में मरीजों की संख्या दोगुनी

Related Stories

मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
india wethaer
  • Top Story
  • देश-विदेश

राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट

Shital Sharma March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.