संसद में हंगामा
हंगामें के दौरान विपक्षी सांसदों ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। विपक्ष के नारेबाजी के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दिया। उधर, राज्यसभा में भी SIR को लेकर नारेबाजी हुई और संचार साथी ऐप का मुद्दा उठा। हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही भी 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Chaos in Parliament Over SIR: SIR को लेकर प्रदर्शन
पहले विपक्षी सांसदों ने सुबह 10.30 बजे संसद परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने SIR को रोकने और उस पर चर्चा की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘लोकतंत्र की रक्षा के लिए विरोध-प्रदर्शन जरूरी है।’
सरकार बात करने को तैयार
सत्र के पहले दिन भी दोनों सदनों में SIR और वोट चोरी के आरोप के मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा किया था। मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में बताया था कि सरकार SIR और चुनावी सुधारों पर बात करने के लिए तैयार है। बस विपक्ष इस पर कोई समय सीमा न थोपें।
‘संचार साथी’ जासूसी एप
वहीं सभी मोबाइल फोन में साइबर सिक्योरिटी एप ‘संचार साथी’ को प्री-इंस्टॉल करने के दूरसंचार विभाग (DoT) के आदेश पर प्रियंका गांधी ने सीधा हमला किया। प्रियंका ने कहा – यह एक जासूसी एप है। सरकार जनता की निगरानी करना चाहती है। साइबर धोखाधड़ी की रिपोर्टिंग के लिए सिस्टम जरूरी है, लेकिन सरकार का आदेश लोगों की निजी जिंदगी में दखल देने जैसा है।
Read More: Winter session of Parliament begins: संसद का शीतकालीन सत्र शुरू.. विपक्ष ने किया हंगामा
सरकार ने पलटा फैसला
Chaos in Parliament Over SIR: वहीं विवाद बढ़ने के बाद केंद्र सरकार की सफाई आई। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा – ये एप कंपलसरी नहीं है। चाहे तो यूजर इसे डिलीट भी कर सकते हैं। बता दे कि केंद्र सरकार ने 1 दिसंबर को स्मार्टफोन कंपनियों को आदेश दिया था कि वे स्मार्टफोन में सरकारी साइबर सेफ्टी एप संचार साथी को पहले से इंस्टॉल करके बेचें। इसके लिए 90 दिनों का वक्त दिया था। सरकार के इस फैसले का कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों ने विरोध किया।
