बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस नोटिस लेकर आ सकती है। स्पीकर के खिलाफ लाए जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव पर 125 सांसदों ने हस्ताक्षर कर दिए है। रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस,समाजवादी पार्टी, DMK और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने नोटिस पर साइन किए। खबर है कि विपक्षी नेता आज संविधान के अनुच्छेद 94 (C) के तहत यह प्रस्ताव संबंधी नोटिस लोकसभा सचिवालय को सौंपेंगे। हालांकि सूत्रों का कहना है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पीकर को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने के नोटिस पर साइन नहीं किए हैं।

Parliament Controversy Rijiju: सदन में हंगामा
इधर, बजट सत्र के 10वें दिन लोकसभा में प्रश्नकाल में कार्यवाही नहीं हो सकी। हंगामे के बाद चेयर पर मौजूद पीसी मोहन ने 12 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया था। इसके बाद 12 बजे कार्यवाही शूरू हुई। इस बीच भी विपक्ष का जमकर हंगामा जारी रहा। विपक्षी सांसद वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगाते रहे। इसके बाद सदन 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।
रिजिजू ने जोड़े हाथ
हंगामे के बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों के सामने हाथ जोड़कर कहा कि बजट पर चर्चा होने दें। हंगामें से हम सबका नुकसान हो रहा है। आप रोज आकर हंगामा करते है इस कारण काम नहीं हो पा रहा है। किरेन रिजिजू ने x पर 4 फरवरी का वीडियो शेयर किया। जिसमें विपक्ष हंगामा कर रहा है। इसमें उन्होंने लिखा – कांग्रेस को अपने सांसदों के सबसे घटिया बर्ताव पर गर्व है। अगर हमने सभी BJP सांसदों को नहीं रोका होता और महिला सांसदों को कांग्रेस सांसदों का सामना करने दिया होता, तो संसद में हालात बहुत खराब हो सकते थे।
View this post on Instagram
पेंगुइन कंपनी का दावा
Parliament Controversy Rijiju: इससे पहले लोकसभा के बाहर बुक कॉन्ट्रोवर्सी पर विपक्षी नेता राहुल गांधी ने कहा कि या तो पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे झूठ बोल रहे हैं या फिर पेंगुइन। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि नरवणे झूठ नहीं बोलेंगे।

राहुल गांधी का यह बयान पब्लिशिंग कंपनी पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के क्लेरिफिकेशन के बाद आया। इस क्लेरिफिकेशन में कहा गया कि नरवणे की किताब अभी तक पब्लिश नहीं हुई है। पब्लिशिंग के सभी राइट्स अभी भी हमारे पास हैं। कंपनी ने कहा- अब तक किताब की कोई छपी हुई कॉपी नहीं आई है और न ही डिजिटल कॉपी। हमारी तरफ से किताब का कोई भी हिस्सा सार्वजनिक नहीं किया गया।
