Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • संसद में फिर सेंध: दीवार कूदकर अंदर घुसा शख्स, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
  • Top Story
  • देश-विदेश

संसद में फिर सेंध: दीवार कूदकर अंदर घुसा शख्स, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Shital Sharma August 22, 2025

देश की सबसे सुरक्षित इमारत में सेंध!

ये वही इमारत है जिसे नई संसद कहा गया, नए भारत का प्रतीक बताया गया जहां देश की आवाज उठती है, लोकतंत्र सांस लेता है।
लेकिन एक आम शख्स सुबह-सुबह दीवार कूदकर अंदर घुस जाता है।

parliament security breach man jumps wall new building india parliament security 

सवाल सिर्फ इतना नहीं कि वो कैसे अंदर आया। असली सवाल है क्यों बार-बार संसद की सुरक्षा में चूक हो रही है?
क्या ये महज लापरवाही है? या कुछ बहुत जरूरी बदलने की ज़रूरत है?

 संसद में सेंध: सुरक्षा के दावों की खुलती परतें

🕕 सुबह 6:30 बजे संसद की नींद खुली, गुरुवार, 22 अगस्त की सुबह। सभी को लगा था कि संसद का मानसून सत्र खत्म हो चुका है, सांसद जा चुके हैं, माहौल शांत है। लेकिन रेल भवन के पास, एक व्यक्ति पेड़ की मदद से दीवार पर चढ़ा और कूदकर संसद परिसर में दाखिल हो गया।

वो गरुड़ द्वार तक पहुंच गया, जो नए संसद भवन का अहम प्रवेश द्वार है। CISF की नजर पड़ी और तुरंत उसे दबोच लिया गया। अब उससे पूछताछ हो रही है।

 याद कीजिए, ये पहली बार नहीं हुआ

 16 अगस्त 2024 मानसिक बीमार युवक की घुसपैठ

सिर्फ एक साल पहले, 2:45 बजे दोपहर को एक युवक ने संसद की दीवार फांदी थी। शॉर्ट्स और टी-शर्ट में था, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का मनीष निकला। पता चला कि वो मानसिक रूप से बीमार था, लेकिन सवाल फिर वही वो अंदर कैसे घुसा?

 13 दिसंबर 2023 संसद में स्प्रे अटैक

संसद पर आतंकी हमले की बरसी थी। लेकिन उसी दिन 5 सुरक्षा लेयर पार कर दो युवक विजिटर्स गैलरी से लोकसभा तक पहुंच गए।
जूतों में पीला स्प्रे छुपाया था, जिसे उन्होंने पूरे सदन में फैला दिया। हंगामा मचा, भगदड़ हुई, और देश फिर स्तब्ध था।

 13 दिसंबर 2001 इतिहास का सबसे काला दिन

वो दिन कोई नहीं भूल सकता। 5 आतंकी, AK-47 और ग्रेनेड के साथ सफेद एंबेसडर में आए और संसद भवन में घुस गए। 9 लोगों की जान गई, और तब से अब तक संसद को किले की तरह सुरक्षित बताया गया। लेकिन क्या वाकई?

 हर बार सवाल वही, जवाब अब तक नहीं

दीवार कूदकर कोई संसद में कैसे घुस जाता है? क्या CCTV, ड्रोन, सेंसर, रेडियो फ्रीक्वेंसी जैमर सब फेल हो जाते हैं? जब संसद खाली भी हो, तब भी क्या सुरक्षा का स्तर गिरा दिया जाता है? सरकार ने लाखों खर्च कर संसद को नई और आधुनिक बनाया, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था आज भी पुराने सिस्टम पर टिकी दिखती है।

parliament security breach man jumps wall new building india parliament security 

संसद की सुरक्षा में कौन-कौन जिम्मेदार?

संसद की सुरक्षा मुख्य रूप से CISF और दिल्ली पुलिस के पास होती है हर गेट पर ID स्कैनर, RFID टैग, जांच मशीनें, और फेस रिकग्निशन सिस्टम लगे हैं लेकिन दीवारों की सुरक्षा का क्या? क्या जमीन से ऊपर की निगरानी ही काफी है? साफ है, जहां सिस्टम की सोच खत्म होती है, वहीं से खतरा शुरू हो जाता है।

Read More :- ITR-फाइलिंग: 1 महीने से भी कम टाइम बचा है, फिर लगेगा जुर्माना

Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त – क्या जिम्मेदार वही !

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bigg Boss 19 Contestants: जानिए ‘बिग बॉस 19’ में किन – किन सेलेब्स की हो रही है एंट्री!
Next: Benefits of Eating Chickpeas: चना खाने के गुण और फायदे, जानिए कब और कैसे करें सेवन?

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.