
खुशी में शिवराज सिंह ने जमकर बजाई तालियां
Parliament News: दिल्ली:18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो चुका है. सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ हुई है। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए किसानों की बात की.उन्होंने बताया कि हमारी सरकार किसानों के लिए क्या कर रही है। इस दौरान संसद की पहली पंक्ति में बैठे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमकर ताली बजाई है।
Parliament News: किसानों आर्थिक स्थिति हो रही मजबूत
महामहिम ने अभिभाषण में कहा कि मेरी सरकार के शुरुआत के दिन से ही किसानों के लिए काम कर रही है। 20 हजार करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की जा चुकी है। आज का भारत अपनी वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रही है। हम किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए नीतियां बना रहे हैं। जैसे भारत दलहन और तिहलन में दूसरे देशों की निर्भरता खत्म करने के लिए बड़ी कोशिश कर रही है।
Read More- T-20 World Cup Semi-Final 2- 140 करोड़ लोगों का सपना, वर्ल्डकप बनाना है अपना
Parliament News: कृषि आधारित उद्योगों का हो रहा विस्तार
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आगे कहा कि गांव में कृषि आधारित उद्योगों का विस्तार किया जा रहा है। सरकार किसानों के उत्पाद संघ का बड़ा नेटवर्क बना रही है। छोटे किसानों की बड़ी समस्या भंडारण से जुड़ी होती है। इसलिए मेरी सरकार दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण योजना पर काम शुरू कर चुकी है।
राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार की योजनाओं में देश के गरीब, युवा, नारी शक्ति और किसानों को अहम महत्व दिया जा रहा है। देश तभी विकास कर सकता है। इसीलिए मेरी सरकार की योजनाओं में सर्वोच्च प्राथमिकता इन्हीं चार स्तंभों को दी जा रही है। हमारी कोशिश इनको हर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है।
Read More- ISRO Reusable Launch Vehicle: इसरो के रीयूजेबल यान की तीसरी सफल लैंडिंग
Parliament: खुशी में शिवराज सिंह बजाते रहे तालीयां
Parliament News: संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने विभाग की बातों को सुनकर सदन में ताली बजाते रहे हैं। कृषि विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में मोर्चा संभाल लिया है। वह किसानों की स्थिति में सुधार के लिए लगातार समीक्षा कर रहे हैं।