Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Parineeti 1st date Kapil Show: परिणीति चोपड़ा ने खोले पहली डेट के राज, कहा- हाइट देखकर दिल दे बैठी!
  • एंटरटेनमेंट

Parineeti 1st date Kapil Show: परिणीति चोपड़ा ने खोले पहली डेट के राज, कहा- हाइट देखकर दिल दे बैठी!

Hema Gupta August 3, 2025

Parineeti 1st date Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा के फेमस शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा नजर आएं। इसी बीच दोनों ने जमकर मस्ती की और अपनी पहली मुलाकात और पहली डेट के बारे में खुलकर बात की।

Read More: Kapil Sharma Show Parineeti Raghav: राघव चड्ढा की मां की तबीयत खराब होने के कारण ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की शूटिंग रद्द!

दोनों कुछ तरह शुरु हुई थी लवस्टोरी…

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दौरान परिणीति ने बताया कि – राघव चड्ढा से उनकी पहली मुलाकात लंदन में हुई थी, जब दोनों को ब्रिटिश काउंसिल से सम्मानित किया गया था। पॉलिटिशियन राघव चड्ढा को राजनीति में योगदान के लिए और परिणीति को एंटरटेनमेंट क्षेत्र में सम्मानित किया गया था।

ऐसे हुई दोनों की मुलाकात…

परिणीति ने बताया कि, उनके भाइयों ने उन्हें राघव चड्ढा से मिलने को कहा था और अच्छी बात यह थी कि राघव उनके पीछे ही बैठे थे। उन्होंने आपस में बात – चीत की और मुलाकात के बाद परिणीति ने राघव से दिल्ली में मिलने की बात कही और राघव ने अहले ही दिन परिणीति को नाश्ते पर बुला लिया। इस बात पर मजाकिया अंदाज में कहा कि – “मैंने मौके पे चौका मारा”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Great Indian Kapil Show Only On Netflix (@thegreatindiankapilshow)

पहली डेट पर परिणीति ने साथ ले गए पांच लोग!

परिणीति ने बताया कि जब वह पहली बार राघव से मिलने गईं, तो उन्होंने अकेले जाने की बजाय पांच लोगों को अपने साथ ले गई। उस टेबल पर कुल 12-15 लोग बैठे थे। हालांकि, इसी भीड़ के बीच दोनों की बातचीत शुरू हुई और कुछ ही पलों में उन्हें एक-दूसरे से जुड़ाव महसूस हुआ।

पहली मुलाकात में ही हो गई शादी की बात…

परिणीति ने कहा कि पहली डेट पर ही उन्हें महसूस हो गया कि वह राघव से शादी करना चाहती हैं। वहीं राघव को भी परिणीति से पहली नजर में प्यार हो गया था। भले ही परिणीति को राघव के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन उन्हें एक मजबूत कनेक्शन महसूस हुआ।

परिणीति ने गूगल पर की राघव की पूरी जांच…

डेट के बाद परिणीति ने गूगल पर राघव की उम्र, वैवाहिक स्थिति और सांसद के कर्तव्यों के बारे में सर्च किया। इस बात को राघव ने हंसते हुए साझा किया। परिणीति ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने राघव की हाइट भी गूगल पर चेक की, क्योंकि उन्हें लंबे लड़के पसंद हैं। जब उन्हें राघव की हाइट पसंद आई, तो उन्होंने मन ही मन सोच लिया कि यही उनका परफेक्ट लाइफ पार्टनर है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

कुछ ही महीनों में कर लिया रोका…

पहली डेट के कुछ ही महीनों बाद, दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए 3-4 महीने में रोका सेरेमनी कर ली। इसके बाद सितंबर 2023 में परिणीति और राघव शादी के बंधन में बंध गए। यह जोड़ी अब सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद की जा रही है।

परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो..

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की, तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से की थी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म की सफलता के बाद परिणीति को साल 2012 में फिल्म ‘इश्कजादे’ में बतौर लीड एक्ट्रेस ब्रेक मिला। इस फिल्म के लिए उन्हें स्पेशल मेंशन का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। तब से अब तक परिणीति 17 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘चमकीला’ थी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और दर्शकों के बीच खूब सराही गई।

21 जून को शुरु हुआ था शो…

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हसाने लिए लौट आए हैं। वह नेटफ्लिक्स पर अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन के साथ वापस आए हैं। इस सीजन का पहला एपिसोड 21 जून को स्ट्रीम हुआ था, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान ने शिरकत की थी। शो हर हफ्ते नेटफ्लिक्स पर रिलीज होता है और अब तक इसमें कई बड़े सितारे नजर आ चुके हैं। कपिल की खास कॉमिक टाइमिंग और मेहमानों के साथ दिलचस्प बातचीत ने इस शो को एक बार फिर दर्शकों की पसंद बना दिया है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Friendship Day 2025: कब और क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे? जानिए इतिहास और महत्व….
Next: New Trains in MP: रक्षाबंधन से पहले एमपी को तीन नई ट्रेनों की सौगात

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • आरडीएसएस के कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को मिले लाभ : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 मार्च को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.