Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Panna Wife Assaulted her Husband: मेरी पत्नी से मुझे बचा लो..पति ने पुलिस से लगाई गुहार, Video Viral
  • Special
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

Panna Wife Assaulted her Husband: मेरी पत्नी से मुझे बचा लो..पति ने पुलिस से लगाई गुहार, Video Viral

himani Shrotiya April 2, 2025

Panna Wife Assaulted her Husband: ‘साहब, मेरी पत्नी से मुझे बचा लो…ये कहना है लोको पायलट पति का..मध्य प्रदेश के सतना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो 20 मार्च का बताया जा रहा है जिसमें पत्नी अपने पति की पिटाई करते दिख रही है। महिला बेहरमी में पति को पीट रही है, जबकि वो हाथ जोड़े उसके सामने गिड़गिड़ा रहा है। 

मैं तुमसे प्यार करता हुं

ये शख्स है पन्ना जिले के अजयगढ़ का रहने वाला लोकेश मांझी..लोकेश बार-बार अपनी पत्नी से कह रहा है कि वह रिकॉर्डिंग नहीं कर रहा है। वह उसके खिलाफ नहीं जाएगा क्योंकि वो उससे बहुत प्यार करता है। लेकिन बावजूद इसके भी पत्नी पति की कॉलर पकड़ अपनी मां भाई और बेटी के सामने पति को थप्पड़ जड़ देती है। 

मैं तुमसे प्यार करता हूं
मैं तुमसे प्यार करता हूं

Read More: दो साल के बेटे के साथ मां का सुसाइड

गर्दन पकड़ी फिर जड़ा थप्पड़

लड़की की मां उसे बार-बार रोकने की कोशिश करती है फिर भी पत्नी पति की गर्दन पकड़कर उसके साथ मारपीट करती है इस दौरान लोकेश कहता नजर आ रहा है कि चाहे जितना भी मार लो वो अपनी पत्नी के खिलाफ नहीं जाएगा। 

Panna Wife Assaulted her Husband: 2023 में हुई थी शादी

पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर लोकेश पन्ना पुलिस अधीक्षक के ऑफिस पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई।  पति ने कहा कि साहब मुझे बचा लो, मेरी पत्नी मुझे मारती है। बता दे कि, लोकेश की शादी साल 2023 में हर्षिता रैकवार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी और ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। उसकी पत्नी अपनी मां और भाई के साथ मिलकर उससे पैसे और सोने-चांदी की मांग करती है। 

‘घरवालों से दूर कर दिया’

लोकेश ने ये भी आरोप लगाया की हर्षिता ने उसे उसके घरवालों और दोस्तों से दूर कर दिया। वो उसे उनसे मिलने भी नहीं देती। यहां तक की माता-पिता से बात नहीं करने देती। ना ही किसी को घर में आने देती है। लोकेश दावा किया कि उसने गरीब घर की लड़की से शादी की थी। पत्नी के पिता पेट्रोल पंप पर काम करते थे। उसने शादी में कोई दहेज भी नहीं लिया था। लेकिन शादी के बाद ही पत्नी ने अत्याचार करना शुरू कर दिया। आए दिन उसकी पत्नी उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करती है। इस वजह से उसने घर में कैमरा लगा दिया, जिसमें ऐसी कई घटनाएं रिकॉर्ड हुई है।

मुझे माफ कर दो में तुम्हारें खिलाफ नहीं जाउंगा
मुझे माफ कर दो में तुम्हारें खिलाफ नहीं जाउंगा

‘मैं बहुत डरा हुआ और परेशान हूं’

लोकेश ने ये भी आरोप लगाया कि पत्नी आए दिन आत्महत्या की धमकी देती है। साथ ही झूठे केस में फंसा कर जेल भिजवाने के बारे में भी कहती है। लोकेश ने कहा कि मेरी पत्नी एक बार मच्छर मारने वाली दवाई भी पी चुकी है

“मैं बहुत डरा हुआ और परेशान हूं. मैंने थाना अजयगढ में भी आवेदन पत्र दिया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।” 

Panna Wife Assaulted her Husband: पीड़ित पति ने मारपीट का वीडियो हिडन कैमरे से रिकॉर्ड किया और पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लेकिन आखिर कब तक और क्यों…पत्नियों से पति ऐसे ही प्रताड़ित होते रहेंगे..और आखिर क्यों पत्नियों को कानून का डर नहीं है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Chandigarh Colonel Digital Arrest : कर्नल को 9 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट किया, ठग लिए 3.41 करोड़ रुपये
Next: Bhojpuri Song Viral: एक्ट्रेस अनीशा पांडेय ने इस भोजपुरी एक्टर के साथ किया रोमांस…

Related Stories

india wethaer
  • Top Story
  • देश-विदेश

राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट

Shital Sharma March 1, 2026
दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • Top Story
  • देश-विदेश

दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं

Shital Sharma March 1, 2026
iran
  • Top Story
  • देश-विदेश

मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण

Shital Sharma March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.