Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • Pandit Pradeep Mishra Bengal statement: राजस्थान के रतनगढ़ में पं. प्रदीप मिश्रा का बयान,बंगाल में शिव कथा की जरूरत,बंगाल हिंसा का किया जिक्र
  • देश-विदेश प्रदेश
  • सनातन

Pandit Pradeep Mishra Bengal statement: राजस्थान के रतनगढ़ में पं. प्रदीप मिश्रा का बयान,बंगाल में शिव कथा की जरूरत,बंगाल हिंसा का किया जिक्र

Aditya Mishra April 17, 2025

बंगाल की हिंसा पर कथावाचक ने जताई चिंता

Pandit Pradeep Mishra Bengal statement: राजस्थान के रतनगढ़ में चल रही शिव महापुराण कथा के दौरान प्रख्यात कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने देश की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “सनातन धर्म से बढ़कर कोई धर्म नहीं है” और आज इसे समझने व अपनाने की सबसे अधिक आवश्यकता है। कथा स्थल पर भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने बंगाल की स्थिति पर चिंता जताई।

बंगाल में हो रही हिंसा,सीएम बैठे-बैठे देख रहीं-कथावाचक

पं. मिश्रा ने पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वहां “रोज की हिंसा चल रही है और बंगाल की मुख्यमंत्री बैठे-बैठे सब देख रही हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि “हर दिन सनातन धर्म को मानने वालों पर चोट पहुंचाई जा रही है,” जो न केवल निंदनीय है, बल्कि सनातन संस्कृति के मूल्यों पर भी आघात है।

Pandit Pradeep Mishra Bengal statement:
Pandit Pradeep Mishra Bengal statement:

बंगाल में शिव कथा की आवश्यकता-पं. प्रदीप मिश्रा

उन्होंने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि “बंगाल में भी शिव कथा की आवश्यकता है,” जिससे लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ सनातन धर्म की महिमा का बोध हो सके। उन्होंने शिव कथा को सामाजिक और आध्यात्मिक शांति का माध्यम बताया।

सीएम ममता बनर्जी को दिया रतनगढ़ आने का निमंत्रण

पं. मिश्रा ने मंच से ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को खुला निमंत्रण दिया और कहा, “बंगाल की मुख्यमंत्री को बुलाओ, राजस्थान की धूल का तिलक लगाओ, ताकि उन्हें पता चले कि सनातन धर्म क्या है।” उनका कहना था कि जब वे रतनगढ़ आएंगी, तो यहां की संस्कृति और आस्था को देखकर निश्चित ही उनकी सोच में बदलाव आएगा।

बंगाल में धार्मिक जागरूकता की आवश्यकता-पं. प्रदीप मिश्रा

Pandit Pradeep Mishra Bengal statement: अपने संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक ऐसी पद्धति है जो प्रेम, करुणा, सहिष्णुता और सत्य के मार्ग पर चलना सिखाती है। बंगाल जैसे क्षेत्रों में जहां हिंसा और अशांति फैली हुई है, वहां इस प्रकार की धार्मिक जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

और भी ऐसी खबरों के लिए डाउनलोड करें nation mirror app 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: JAMNAGAR GUJARAT NEWS: 500 करोड़ रुपये की परियोजना का काम शुरू,विधायक रिवाबा जडेजा ने किया निरीक्षण
Next: Sonakshi Reacts fan’s Comment: एक शख्स पर भड़की सोनाक्षी सिन्हा, जानिए वजह…

Related Stories

Holika Dahan 2026 Date
  • सनातन

Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…

Hema Gupta March 1, 2026
Pamchkuian Temple Mp
  • सनातन

Pamchkuian Temple Mp: ऐसा राम मंदिर जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं तोते!

Hema Gupta February 28, 2026
Maa Saraswati Mandir
  • सनातन

Maa Saraswati Temple Mp: ऐसा मंदिर जहां माता का स्याही से किया जाता है अभिषेक!

Hema Gupta February 24, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.