Pali Road Accident: पाली में एक गंभीर हादसा हो गया। एक कार बेकाबू होकर पहले डिवाइडर से टकरा गई उसके बाद वो दो गाड़ियों से जाकर भिड़ गई। इस दौरान कार में सवार 2 युवकों की मौत हो गई। वहीं 3 घायल हो गए। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के मंडिया बाइपास का है।
पुलिस को दी जानकारी
पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घायलो को हॉस्पिटल पहुंचाया। वहीं सदर थाने के ASI भंवरसिंह वाडिया ने बताया कि- ‘कार सवार सभी युवक घूमने निकले थे। पाली में ओम बन्ना के दर्शन करने के बाद वापस जोधपुर की तरफ लौट रहे थे। इस दौरान पाली शहर में बाइपास पर कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर दो अन्य वाहनों से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार 5 लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।’

इलाज के दौरान हुई मौत
घायलो का बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर ने जैसलमेर के जसंवतपुरा (साकदड़ा) निवासी मानवेन्द्र सिंह (20) पुत्र जगपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं बालोतरा के कोरणा (मंडली) निवासी लोकेन्द्र सिंह (20) पुत्र हुकम सिंह और जोधपुर के सांगरिया फाटा निवासी पवन (19) पुत्र अम्बालाल की हालत नाजुक है, इसकी वजह से उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान लोकेन्द्र सिंह की मौत हो गई।

वहीं भोपाल सिंह और महावीर सिंह को अब हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी।
मृतक को का शव मार्च्यूरी में रखवाया
सदर थाने के ASI भंवरसिंह वाडिया ने बताया कि- ‘मृतकों के शव मार्च्यूरी में रखवाए गए है। वहीं परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है।’
Also Read- Father Kills Son News CG: नाबालिग ने पिता के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या की!
