Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Palak Muchhal World Record: इंसानियत की मिसाल बनीं पलक मुच्छल, 3800 बच्चों को दी नई जिंदगी!
  • एंटरटेनमेंट

Palak Muchhal World Record: इंसानियत की मिसाल बनीं पलक मुच्छल, 3800 बच्चों को दी नई जिंदगी!

Hema Gupta November 12, 2025

Palak Muchhal World Record: बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर पलक मुच्छल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह कोई नया गाना नहीं, बल्कि उनका मानवता के प्रति समर्पण है। वो इंसानियत की मिसाल है, आज की दुनिया में हर कोई पैसा कमाने में लगा है। बड़ा बंगला बड़ा घर बनाने में लगा हुआ है। वहीं पलक निस्वार्थ भावना से लोगों की सेवा करती है। दूसरो की मदद करना उनके बचपन का सपना था।

Read More: Actor Govinda Hospitalized: गोविंदा की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती!

“गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” में दर्ज नाम..

अब पलक का नाम अब “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” और “लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स” में दर्ज हो गया है। उन्होंने अब तक 3,800 से अधिक बच्चों की हार्ट सर्जरी करवाई है और अनगिनत परिवारों को नई उम्मीद दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Palak Muchhal (@palakmuchhal3)

संगीत से बढ़कर इंसानियत की कहानी…

इंदौर में जन्मीं पलक मुच्छल न सिर्फ अपनी मीठी आवाज़ के लिए जानी जाती हैं, बल्कि दिल की उदारता के लिए भी पहचानी जाती हैं। उन्होंने “पलक पलाश चैरिटेबल फाउंडेशन” की स्थापना की, जिसके ज़रिए वो भारत और विदेशों में ज़रूरतमंद बच्चों की हार्ट सर्जरी के लिए फंड जुटाती हैं।

उनका कहना है — “गाना मेरा शौक है, लेकिन किसी बच्चे को नई जिंदगी देना मेरी जिम्मेदारी है।”

‘

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Better India – Hindi (@thebetterindia.hindi)

एक वादा जिसने जिंदगी बदल दी…

बचपन में ट्रेन से सफर के दौरान पलक की मुलाकात कुछ गरीब बच्चों से हुई थी। उन बच्चों की हालत देखकर उन्होंने मन ही मन वादा किया कि एक दिन वो जरूरतमंद बच्चों की मदद ज़रूर करेंगी। वही वादा आज उनकी जिंदगी का मकसद बन गया है।

आज वो अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा दान करती हैं ताकि कोई बच्चा पैसों की कमी से इलाज से वंचित न रहे।

कारगिल शहीदों के परिवारों की भी की थी मदद…

पलक केवल बच्चों तक सीमित नहीं रहीं। उन्होंने कारगिल शहीदों के परिवारों और गुजरात भूकंप पीड़ितों की भी मदद की थी। बताया जाता है कि उन्होंने राहत कार्यों के लिए 10 लाख रुपये का दान दिया था।

उनके अनुसार, “मदद करना मेरे लिए कोई काम नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा है।”

पति मिथुन भी हैं साथ…

पलक मुच्छल के पति मिथुन शर्मा, जो खुद एक प्रसिद्ध म्यूजिक कंपोजर हैं, इस नेक काम में हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा, “चाहे शो हो या न हो, कमाई हो या न हो, बच्चों की सर्जरी कभी नहीं रुकेगी।”

दिल से गाती हैं, दिल से जीती हैं…

पलक ने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिए हैं जैसे —
‘मेरी आशिकी’, ‘कौन तुझे’, ‘सनम तेरी कसम’, ‘इक मुलाकात’, ‘देखा हजारों दफ़ा’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’।
लेकिन अब उनका नाम सिर्फ एक सिंगर के रूप में नहीं, बल्कि इंसानियत की मिसाल के रूप में भी याद किया जाएगा।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली ब्लास्ट को लेकर हिंदू महासभा ने कहा,कि धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा रोकने की कोशिश की
Next: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने SIR को लेकर बुलाई बैठक,बीजेपी के षड्यंत्र को नेस्तनाबूद करेंगे

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.