Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • पाकिस्तान के सेना प्रमुख का कार्यकाल बढ़ा है, 5 साल का होगा टैन्योर
  • देश-विदेश

पाकिस्तान के सेना प्रमुख का कार्यकाल बढ़ा है, 5 साल का होगा टैन्योर

Shital Sharma November 6, 2024

सेना को लुभाने का शाहबाज सरकार का फैसला 

पाकिस्तान में सेना प्रमुख का कार्यकाल अब 3 साल से बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया है। पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को कानून में संशोधन किया है। इसके साथ ही मौजूदा सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर भी 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे। उनका कार्यकाल पहले अगले साल 2025 में समाप्त होने वाला था।

सेना प्रमुख के अलावा पाकिस्तानी सेना के अन्य वरिष्ठ कमांडरों का कार्यकाल भी बढ़ा दिया गया है। रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने पाकिस्तान सेना अधिनियम, 1952 में संशोधन का प्रस्ताव दिया। इसे सदन के अध्यक्ष अयाज सादिक ने पारित कर दिया है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक शहबाज सरकार के इस कदम को सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को लालच देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. जियो न्यूज के मुताबिक सीनेट में इस संशोधन को पारित कराने में करीब 16 मिनट लगे।

 कानून देश के हित में नहींः पीटीआई

इस संशोधन को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, इमरान सत्ता से बेदखल होने के लिए सेना को जिम्मेदार मानते हैं। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नेशनल असेंबली में सत्र के दौरान इमरान खान की पार्टी पीटीआई के सांसद उमर अयूब ने कहा कि संसद में बिना चर्चा के कानून पारित करना वास्तव में उसे कुचलने जैसा है। यह देश और हमारी सेना दोनों के लिए अच्छा नहीं है। खान की पार्टी के सांसदों ने संसद सत्र के दौरान विधेयक की आलोचना की।

इमरान की पार्टी के लोग उन्हें सत्ता से हटाने के लिए सेना को जिम्मेदार ठहराते हैं। अगस्त से जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ कई मतभेद रहे हैं। उन्होंने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों पर 2022 में उन्हें सत्ता से हटाने का आरोप लगाया था।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Singham Again: अर्जुन कपूर का ट्रोल्स को जवाब, “नॉन-बिलीवर्स को बिलीवर्स में बदला “
Next: हरदोई में बड़ा सड़क हादसाः 10 लोगों की मौके पर मौत

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.